पन्ना में ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग का पैर फैक्चर: कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Panna News

पन्ना में ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग का पैर फैक्चर:  कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, लोगों ने अस्पताल पहुंचाया – Panna News




पन्ना में केंद्रीय विद्यालय के पास रविवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा भिड़ा। इस भिड़ंत में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शाम करीब 6 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। घायल बुजुर्ग की पहचान बीटीआई चौक निवासी आनंदी रैकवार के रूप में हुई है। आनंदी रैकवार किसी काम से ई-रिक्शा में बैठकर धरम सागर की तरफ जा रहे थे। केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचते ही चालक ई-रिक्शा पर काबू नहीं रख पाया और वाहन सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया और बुजुर्ग उसके नीचे दब गए। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। लोगों ने मशक्कत कर बुजुर्ग को ई-रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला। एम्बुलेंस को फोन कर आनंदी रैकवार को फौरन पन्ना के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बुजुर्ग का पैर टूटा हादसे में बुजुर्ग का पैर टूट गया है और उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी काफी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।



Source link