हवा में उछलकर हार्दिक पंड्या ने लपका ऐसा गजब कैच, पहले ओवर में बदल गया खेल

हवा में उछलकर हार्दिक पंड्या ने लपका ऐसा गजब कैच, पहले ओवर में बदल गया खेल


Last Updated:

Hardik Pandya takes Devon Conway catch: गुवाहाटी टी20 में हार्दिक पंड्या ने हर्षित राणा के ओवर की तीसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे का शानदार कैच पकड़ा. हवा में उछलकर जैसा उन्होंने कैच लपका उसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. इस कैच के दम पर हर्षित राणा ने 5वीं बार कॉनवे को अपना शिकार बनाया.

हार्दिक पंड्या ने हवा में उछलकर लपका डेवोन कॉनवे का गजब कैच

नई दिल्ली.  भारतीय टीम से लगातार दो मैच हारकर उतरी न्यूजीलैंड की टीम का खेल पहले ओवर में ही खराब हो गया. हार्दिक पंड्या ने हर्षित राणा के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर हवा में उछलकर एक ऐसा कैच पड़ता जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. इस कैच की वजह से भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने सीरीज में पांचवीं बार न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट किया.

गुवाहाटी टी20 में ऐसा कमाल हुआ जो लाइव मैच देखने वाले देखते ही रह गए. मैच की शुरुआत ही हुई थी और ब्रॉडकास्टर्स ने पिछले मैचों के रीप्ले दिखाए, जिसमें हर्षित ने चार बार कॉनवे को आउट किया था. अगली ही गेंद पर यह आंकड़ा एक और बढ़ गया. कॉनवे क्रीज से बाहर निकलकर 136.7 किमी प्रति घंटे की फुल लेंथ गेंद पर जोरदार शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और बॉल को मिड-ऑफ के ऊपर से मार दिया. ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर्स के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन 30 गज के घेरे के पास खड़े हार्दिक पंड्या ने बाईं ओर दौड़ लगाई और शानदार टाइमिंग के साथ हवा में उछलकर कैच पकड़ लिया.



Source link