Last Updated:
Yashasvi Jaiswal Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में यशस्वी जायसवाल बाथरूम में अपने स्किन को केयर करते हुए हाल ही में रिलीज हुए बॉर्डर-2 मूवी का सॉन्ग गुनगुना रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज इतनी बेसुरी है कि फैंस अब उनके मजे ले रहे हैं.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में फैंस को यशस्वी जायसवाल का एक ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. इस वीडियो में यशस्वी जायसवाल सिंगिंग करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि, उनकी सिंगिंग ऐसी है कि फैंस अपना सिर पकड़ लेंगे. वैसे तो यशस्वी एक क्रिकेटर हैं सिंगर नहीं, लेकिन गाने का शौक किसे नहीं होता है.
यशस्वी ने भी हाल ही में रिलीज हुए बॉर्डर-2 मूवी के एक सुपरहिट सॉन्ग को गुनगुनाते हुए वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यशस्वी अपना स्किन केयर कर रहे हैं. स्किन केयर करते हुए यशस्वी पूरे मन से गाना गाते हुए दिख रहे हैं, लेकिन उनकी गायकी से कहीं ज्यादा फैंस उनकी बल्लेबाजी को पसंद करेंगे. यानी साफ है कि यशस्वी की ये गायकी काफी बेसुरी है.
टेस्ट फॉर्मेट में यशस्वी का प्रदर्शन रहा है दमदार
यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू से ही कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि, लिमिटेड ओवरों में उन्हें लगातार इंतजार करना पड़ा है. यही वजह है कि यशस्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया है. यशस्वी को लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया में वनडे और टी20 फॉर्मेट में ठीक से मौका नहीं मिल पा रहा है.
वहीं पिछले साल यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. साल 2025 में यशस्वी टीम इंडिया के लिए 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 39.21 की औसत से 745 रन बनाए. पिछले साल उनका सबसे बड़ा स्कोर 175 रन का रहा. सिर्फ इतना ही नहीं है, यशस्वी ने तीन शतक और इतने ही अर्धशतक भी लगाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें