युवराज का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद पर ठोकी फिफ्टी, फिर गुरु पर दिया दिल जीतने वाला बयान

युवराज का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? अभिषेक शर्मा ने 14 गेंद पर ठोकी फिफ्टी, फिर गुरु पर दिया दिल जीतने वाला बयान


Abhishek Sharma: टीम इंडिया का नया ‘रनबाज’ यानी अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में इस समय उनसे बेहतर बल्लेबाज दुनिया में कोई और नहीं है. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20I को भारत ने 8 विकेट और 60 गेंद शेष रहते जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कहर मचाते हुए महज 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 16 बॉल पर ये कारनामा किया था.

बल्ले से तबाही मचाकर करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले अभिषेक शर्मा ने मैच खत्म होने के बाद अपनी बातों से फैंस को दीवाना बना दिया. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि भारत के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी युवराज सिंह टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा के मेंटॉर हैं. युवा खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचाने में युवी का अहम रोल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंद पर फिफ्टी ठोकने के बाद जब अभिषेक से युवराज से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने दिल जीत लिया.

युवराज के रिकॉर्ड पर क्या बोले अभिषेक शर्मा?

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20I में अभिषेक शर्मा अंत तक टिके रहे और 20 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. 14 गेंद पर फिफ्टी जड़ने वाले अभिषेक से जब मैच के बाद पूछा गया कि क्या आप युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुमकिन है, लेकिन क्रिकेट में कुछ कह नहीं सकते हैं.’

युवराज ने 12 गेंदों पर जड़ा था अर्धशतक

अभिषेक शर्मा के गुरु और भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाते हुए ये महारिकॉर्ड बनाया था. युवराज ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 12 गेंद पर फिफ्टी जड़कर ये अद्भुत कारनामा किया था. इस दौरान उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 लगातार छक्के जड़े थे. भारत के लिए T20I में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में युवराज सिंह अभी भी टॉप पर हैं.

T20I में सबसे तेज अर्धशतक (भारतीय)

युवराज सिंह- बनाम इंग्लैंड, 12 गेंदों पर
अभिषेक शर्मा- बनाम न्यूजीलैंड, 14 गेंदों पर
हार्दिक पांड्या- बनाम साउथ अफ्रीका, 16 गेंदों पर
अभिषेक शर्मा- बनाम इंग्लैंड, 17 गेंदों पर

ये भी पढ़ें: 8 चौके, 7 छक्के… SA20 फाइनल में डेवाल्ड ब्रेविस की ‘रनबाजी’, बेबी एबी ने इतने गेंद पर शतक जड़कर मचाई सनसनी

 



Source link