ENG vs SL: Joe Root ने वनडे में बना डाला प्रचंड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले अंग्रेज बने

ENG vs SL: Joe Root ने वनडे में बना डाला प्रचंड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले अंग्रेज बने


Joe Root Created History: जो रूट टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज कहलाते हैं, लेकिन ये दिग्गज वनडे में भी लाजवाब हैं. 24 जनवरी 2026 की शाम जो रूट ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसने रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी है. वो 50 ओवरों के इस फॉर्मेट में एक खास मामले में इंग्लैंड के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. ये खास मामला मैच जिताने से जुड़ा है, जिसके बाद हर खिलाड़ी को इनाम के तौर पर एक स्पेशल अवॉर्ड मिलता है और वो है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’. जो रूट इस अवॉर्ड को सबसे ज्यादा बार अपने नाम करने वाले अंग्रेज बन गए हैं. इस प्रचंड रिकॉर्ड के दम पर उन्होंने इतिहास रच दिया है.

दरअसल, इन दिनों इंग्लैंड क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर है. तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है, जिसका पहला मैच मेजबान श्रीलंका ने जीता था तो दूसरा इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम किया. जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली और इंटरनेशनल क्रिकेट में 27वीं दफा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है. वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले अंग्रेज खिलाड़ी बने हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के नाम था, जिन्होंने 26 बार यह अवॉर्ड जीता था.

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

27- जो रूट

Add Zee News as a Preferred Source


26- केविन पीटरसन

24- जोस बटलर

22- जॉनी बेयरस्टो

21- इयोन मॉर्गन

21- बेन स्टोक्स

ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

जो रूट ने इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए और वनडे करियर में 600 चौकों का मुकाम हासिल कर लिया. वो इंग्लैंड की तरफ से 600 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. नंबर एक पर पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 654 चौके दर्ज हैं.

मैच का लेखा जोखा

अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने 220 रनों का टारगेट दिया था. कप्तान चरित असलंका ने 64 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया. जिसका पीछा करते हुए रूट ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 90 गेंद पर 75 रन बनाए. वो शुरुआत से ही क्रीज पर डटे रहे. रूट की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 46.2 ओवरों में ही टारगेट हासिल कर लिया. रूट के अलावा हैरी ब्रूक ने 75 गेंदों में 42 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: 11 धुरंधरों को मिलाकर ब्रेट ली ने बनाई एशिया की बेस्ट T20I टीम, भारत के 5 दिग्गज शामिल, PAK से शामिल किए 2 खिलाड़ी



Source link