इंदौर में टेंट कॉन्ट्रैक्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज: ऑर्डर पूरा न करने पर रकम वापस न देने का आरोप, धमकी भी दी – Indore News

इंदौर में टेंट कॉन्ट्रैक्टर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज:  ऑर्डर पूरा न करने पर रकम वापस न देने का आरोप, धमकी भी दी – Indore News




इंदौर की विजयनगर पुलिस ने छत्रीबाग में रहने वाले टेंट कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि ऑर्डर पूरा न करने के बावजूद दिए गए रुपए वापस मांगने पर भी उसे लौटाया नहीं गया। टीआई मीना बौरासी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि प्रणम्य उर्फ प्रणव पुत्र राजेश पोरवाल निवासी श्री सांई अमृत अपार्टमेंट, छत्रीबाग, इंदौर ने एनआरके बिजनेस पार्क के पास दिलीप नाहर से स्वदेशी हॉट बाजार मेले में टेंट लगाने के लिए 33 लाख रुपए का कोटेशन दिया था। इसमें 8 लाख रुपए संस्था म.प्र. सेवा समग्र संघ के माध्यम से दिए गए। लेकिन प्रणव ने काम नहीं किया। बाद में जब उनसे रुपए वापस मांगे गए तो उन्होंने कई राजनेता और पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर धमकी दी कि रुपए वापस नहीं मिलेंगे। दिलीप नाहर ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी डीबी इन्वेस्ट एंड एग्जीबिशन के नाम से है, जिसका संचालन उनके भाई जितेन्द्र करते हैं। वहीं दिलीप मार्केटिंग, कोटेशन बनाना और अन्य काम संभालते हैं। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में कंपनी संचालकों की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में अभी जांच जारी है।



Source link