लिमिटेड ओवरों का खेल आज की तारीख में क्रिकेट फैंस को खूब भाता है. प्रशंसक इसे जमकर एंजॉय करते हैं और बल्लेबाज इसे और भी ज्यादा रोमांचक बनाने का काम करते हैं. भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी कई दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर टी20 क्रिकेट की काया पलट कर रख दी है. भारतीय क्रिकेट ने टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव आदि.लेकिन, आज हम आपको भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं टी20 क्रिकेट सबसे तेज स्ट्राइक रेट से 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में. नंबर 1 पर ऐसा खिलाड़ी है जिसने टी20 क्रिकेट को दुनिया भर के सामने एक अलग पहचान देने का काम किया है.चलिए देखते हैं भारत के बेबाक खिलाड़ियों के बारे में.
युवराज सिंह
भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 50 से ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम पर है. युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरूद्ध ये कीर्तिमान स्थापित किया था. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्के और 3 चौके की बदौलत 58 रन ठोक दिए थे. इस दौरान युवराज का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 362.78 का रहा था. युवराज का रिकॉर्ड आज भी अटूट है. अभिषेक शर्मा उनका रिकॉर्ड तोड़ते-तोड़ते रह गए थे.
अभिषेक शर्मा
भारत के लिए सबसे तेजी से 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में 68 रन बनाकर इतिहास बना डाला. इस दौरान अभिषेक का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 340 का रहा. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने कीवी खिलाड़ियों की हालत खस्ता हो गई.
सूर्यकुमार यादव
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय मौजूदा टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है. सूर्यकुमार ने सबसे तेज 50 बनाते हुए 277.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए थे. सूर्या की दमदार बल्लेबाजी के सामने प्रोटियाज खिलाड़ी पूरी तरह से बेबस नजर आए थे.
रोहित शर्मा
तीसरे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखते हुए पचासा जड़ने का काम किया था. बता दें कि रोहित ने 274.59 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा खोल दिया था.
केएल राहुल
सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से पचास रन ठोकने के मामले में पांचवें और आखिरी पायदान पर लोकेश राहुल का नाम है. उन्होंने भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था. बता दें कि केएल राहुल ने 263.78 के स्ट्राइक रेट के साथ इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने किया न्यूजीलैंड को तबाह, बुमराह का भी दिखा जलवा, भारत का सीरीज पर कब्जा