Last Updated:
Satna News: सतना जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही के चलते रामनगर निवासी 67 वर्षीय राम प्रसाद की बीते रविवार अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. उन्हें 108 एम्बुलेंस से पहले रामनगर अस्पताल और फिर सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई.
शिवेंद्र सिंह,
Satna News: एमपी के सतना जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति एक बार फिर उजागर हुई है. हाल ही में जिला अस्पताल में एक मृतक को 108 एम्बुलेंस से उतारने में काफी कठिनाई हुई. यह घटना रामनगर निवासी 67 वर्षीय राम प्रसाद के साथ हुई. राम प्रसाद की मौत रविवार सुबह अचानक घर के बाहर आग तापते समय हो गई. परिजन के अनुसार, वह बेसुध होकर गिर पड़े. तुरंत परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. एम्बुलेंस टीम उन्हें रामनगर अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
जोर से लात मारकर खोला दरवाजा
लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से कुछ ही दूर रास्ते में ही राम प्रसाद की मौत हो गई. जब एम्बुलेंस अस्पताल में पहुंची और शव उतारने का समय आया, तो चालक को एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा. एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा अचानक लॉक हो गया. कई प्रयासों के बावजूद दरवाजा नहीं खुला. आखिरकार चालक को खिड़की के रास्ते अंदर जाना पड़ा और जोर से लात मारकर दरवाजा खोलना पड़ा. इस पूरी घटना के दौरान शव को उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने राम प्रसाद को मृत घोषित किया. इसके बाद परिजन शव लेकर रामनगर लौट गए.
स्वास्थ्य सेवाओं में कमियां
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में कितनी कमियां हैं. जब जिंदगी और मौत के बीच अंतर बहुत ही नाजुक होता है, ऐसे में एम्बुलेंस जैसी बेसिक सुविधाओं का काम न करना बहुत चिंताजनक है. दरवाजा लॉक होने जैसी मामूली सी समस्या भी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है. स्थानीय लोग और स्वास्थ्य कर्मी इस घटना से चिंतित हैं और उन्होंने प्रशासन से आपात कालीन सेवाओं में सुधार की मांग की है. अगर समय पर उचित व्यवस्था और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके. यह मामला यह दिखाता है कि केवल आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता ही काफी नहीं है, उनकी सुरक्षा और संचालन में भी सुधार की जरूरत है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें