T20 World Cup 2026 से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में परिवार

T20 World Cup 2026 से पहले इस खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में परिवार


Allah Ghazanfar: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. इसमें अब 10 दिनों का वक्त बचा है. अगले हफ्ते से इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें और खिलाड़ी भारत आना शुरू कर देंगे. इस इवेंट से ठीक पहले एक क्रिकेटर पर दुखों का पहाड़ टूटा है. उसके पिता का निधन हो गया है. 19 साल के इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान टीम में बतौर रिजर्व प्लेयर रखा गया है. पिता के निधन से उसके परिवार में मातम पसरा है. ये कोई और नहीं बल्कि 19 साल के अल्लाह गजनफर हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने पिता के निधन की जानकारी दी है. पिता का निधन कैसे हुआ, इस बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है. 

लेग स्पिनर अल्लाह गजनफर अभी युवा खिलाड़ी हैं. उन्हें अफगानिस्तान टीम का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है. 2024 में अफगान टीम के लिए डेब्यू करने से लेकर अब तक वो 20 मैचों में 29 विकेट निकाल चुके हैं. 2024 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे, फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू भी कर लिया. 

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे 

ये वही अल्लाह गजनफर हैं, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. IPL 2026 के लिए एमआई ने उन्हें 4.80 करोड़ की बड़ी कीमत में रिटेन किया है. अल्लाह गजनफर की उम्र भले ही कम है, लेकिन उनके पास जादुई लेग स्पिन बॉलिंग है. वो जहां-जहां भी खेले हैं, वहां अपनी छाप छोड़ी है. अब पिता के निधन के बाद वो विश्व कप 2026 में टीम के साथ भारत आएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source


T20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान के रिजर्व प्लेयर 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान टीम का ऐलान हुआ है. टीम में राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद नबी जैसे स्टार स्पिनर हैं, इसलिए उन्हें मौका नहीं मिल पाया, लेकिन रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान के साथ उनका नाम है. इसका मतलब ये है कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो इस खिलाड़ी को मुख्य टीम में लाया जा सकता है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम 

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह ओमरजाई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: चोटिल सुंदर का खेलना मुश्किल, BCCI इस खिलाड़ी को कर रही तैयार, अचानक चमक सकती है किस्मत



Source link