ऊपरी मंजिल पर सोता रहा परिवार, नीचे बदमाशों ने ताले तोड़कर की चोरी – Barwani News

ऊपरी मंजिल पर सोता रहा परिवार, नीचे बदमाशों ने ताले तोड़कर की चोरी – Barwani News



भास्कर संवाददाता | बड़वानी खेतिया नगर के भगवती कॉलोनी में शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने शिक्षक के घर धावा बोलते हुए ताले तोड़कर नकदी एक लाख रुपए व सोने-चांदी के जेवर चोरी किए। बदमाशों ने चोरी करने के बाद ऊपरी मंजिल के गेट की कुंडी बाहर से बंद की दी थी। जिसे पड़ोसियों ने सुबह खोला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। रविवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती नगर में रहने वाले शिक्षक सेवकराम नरगांवे के घर बदमाशों ने चोरी की। परिवार के लोगों को ऊपर के कमरों में बंद कर दिया और नीचे आराम से हाथ साफ किया। शिक्षक नरगांवे ने बताया शनिवार रात करीब 10 बजे उनका परिवार नीचे के कमरों में ताला लगाकर ऊपर मंजिल पर सोने चला गया था। बदमाशों ने ऊपर के कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी, ताकि परिवार नीचे न आ सके। इसके बाद बदमाशों ने नीचे के कमरों का ताला तोड़ा और दोनों अलमारियों में रखे कीमती जेवर और एक लाख रुपए नकदी चुरा ली। टीआई सुरेंद्र कनेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वालों का पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।



Source link