ग्राउंड पर बहुत धमाल दिखा दिया… युजवेंद्र चहल का करियर खत्म? शुरू की नई पारी

ग्राउंड पर बहुत धमाल दिखा दिया… युजवेंद्र चहल का करियर खत्म? शुरू की नई पारी


Last Updated:

Yuzvendra Chahal commentary debut: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए तीसरे T20I मैच के दौरान कमेंट्री में डेब्यू किया. उनके इस कदम से सोशल मीडिया पर उनके करियर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोगों का मानना है कि चहल ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला लिया है. चहल 2023 से भारतीय टीम से बाहर हैं.

चहल ने कमेंट्री की दुनिया की में रखा कदम

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा टी20 मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सीरीज नाम कर ली. भारत ने 154 रन का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में ही हासिल कर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले के दौरान भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कमेंट्री करते नजर आए. चहल को पहली बार कमेंट्री करते देखा गया, जिसके बाद माना जा रहा है कि 35 साल के इस भारतीय क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर खत्म हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि चहल की टीम इंडिया में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए उन्होंने नई पारी शुरू की है.

View this post on Instagram





Source link