Last Updated:
Bangladesh cricket team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. बांग्लादेश में राजनीति अस्थिरता के कारण हाल के दिनों में एंटी इंडिया मूवमेंट के कारण क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के मैचों के लिए अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने से से इंकार कर दिया. बांग्लादेश के इस फैसले का पाकिस्तान ने भी सपोर्ट किया, आखिरी वक्त में वह पीछे हट गया.
नई दिल्ली: लंबे समय बाद साल 2025 में पाकिस्तान को किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिली थी. पाकिस्तान पिछले साल हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था. हालांकि, पाकिस्तानी की ये मेजबानी हाइब्रिड मॉडल में बदल गई थी. इसके पीछे का कारण था कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान में जाकर क्रिकेट खेलने से साफ मना कर दिया. भारतीय क्रिकेट टीम राजनीतिक तनाव के कारण पिछले 20 साल से पाकिस्तान के दौरे पर नहीं गई है. चुकी पाकिस्तान को बड़ी मुश्किल से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली थी. ऐसे में वह भारत के लिए हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया.
इससे हुआ ये कि टीम इंडिया ने फाइनल समेत अपने सभी मैच दुबई में खेली. चैंपियंस ट्रॉफी का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने भी भारत की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए यहां आने से मना कर दिया. ऐसे में हुआ ये है कि पाकिस्तानी टीम के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. टी20 विश्व कप को लेकर सब ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक से बांग्लादेश की टीम ने भारत में खेलने का विरोध कर दिया. नतीजा ये हुआ कि आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया. बांग्लादेश की मांग की थी कि उसके मैच भारत की जगह संयुक्त मेजबान श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बांग्लादेश की इस मांग का पाकिस्तान भी सपोर्ट कर रहा था, लेकिन आखिरी वक्त पर पीसीबी ने अपने कदम पीछे कर लिए.
बांग्लादेश को पाकिस्तान ने दिया है धोखा?
बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने उसके साथ दगाबाजी की है. आईसीसी की वोटिंग में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट किया था, लेकिन जब उसे लगा कि इससे उसका नुकसान हो सकता है तो झट से उसने टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी. यानी पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में खेलना तय हो गया. बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान भी धमकी दे रहा था कि वह टूर्नामेंट का बायकॉट करेगा, लेकिन उसके पास ऐसा करने का कोई ठोस आधार ही नहीं है. ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश को आगे बढ़ाया, उसका सपोर्ट किया और जब बात खुद पर आई तो धोखा दे दिया.
दरअसल आईसीसी ने पीसीबी को सख्त चेतावनी दी और कहा कि टूर्नामेंट से हटने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने के पड़ सकते हैं. आईसीसी की सख्ती के कारण फिर पीसीबी ने अपने कदम पीछे किए. क्योंकि अगर पाकिस्तान टी20 विश्व कप से बाहर होता है तो उसे करीब 366 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ेगा. इसके अलावा आईसीसी उस पर कई तरह के बैन भी लगा सकता है.
क्या है बांग्लादेश का पूरा मामला?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश का विवाद गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसा के कारण भारत में उसके प्लेयर का विरोध होने लगा था. ऐसे में केकेआर की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया. केकेआर ने बांग्लादेशी प्लेयर को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था. इस घटना के बाद बांग्लादेश ने कहा कि टी20 विश्व कप में उनके खिलाड़ियों को भारत में सुरक्षा का खतरा है, जिसके कारण उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए. यहीं से पूरा विवाद आगे बढ़ा और अब बांग्लादेश टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें