मेन कोर्स 7 फरवरी… भारत के महान खिलाड़ी ने Ind vs Nz सीरीज को कह दिया ऐपेटाइजर, जानें पूरा मामला

मेन कोर्स 7 फरवरी… भारत के महान खिलाड़ी ने Ind vs Nz सीरीज को कह दिया ऐपेटाइजर, जानें पूरा मामला


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर पहले मुकाबला जीतने का कारनामा किया है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी विभाग ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बनाकर रख दिया. ऐसा कोई क्षण नहीं आया जब लगा हो कि कीवी खिलाड़ी इंडियन प्लेयर्स पर प्रभावी नजर आए हों. टी20 वर्ल्ड कप शुरु होने में अब 12 दिनों का समय रह गया है. इस बीच भारतीय टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करते हुए गजब का प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसी बीच भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने आगामी विश्व कप को लेकर भारतीय खिलाड़ियों पर गजब का बयान दिया है.

वार्मअप की बात कही
सुनील गावस्कर ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उनका मानना है टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी वॉर्मअप कर रही है. हालांकि भारत विरोधी टीम को हल्के में भी नहीं ले रही है. टी 20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाड़ी पूरी सीरियसनेस के साथ तैयारी में जुटी हुई है. भारतीय टीम ने  ही मुकाबले में बेहद शानदार  प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग, बॉलिंग सभी विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया है.

ऐपेटाइजर की तरह’
जियो हॉस्टार पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, ‘यह सीरीज एक ऐपेटाइजर की तरह है. मेन कोर्स तो 7 फरवरी से शुरू होगा. सीरीज जीतने के बाद सारा फोकस खिताब जीतने पर होगा. ये सारे ही खिलाड़ी पूरी तैयारी कर रहे हैं और इसका पता इनका खेल देखकर लग जाता है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी की गहराई का पता उनके खेल से लगता है. उनका कॉन्फिडेंस झलकाता है कि वह निचले क्रम की बिना मदद के ही बल्लेबाज बड़े ही आसानी से मैच जीतने की क्षमता रखते हैं. मौजूदा टीम की बल्लेबाजी का माइंडसेट टी 20 के हिसाब से एकदम सही है और उन्हें ऐसा ही होना चाहिए. उनका मकसद  हर गेंद का लाभ लेना है जो कि एकदम शानदार माइंडसेट है.’

Add Zee News as a Preferred Source


दमदार बल्लेबाजी लाइनअप
अभिषेक शर्मा जिस तरीके की फॉर्म में हैं. ऐसे में ये कहना मुश्किल नहीं होगा कि वह आगामी विश्व कप में भी अपने बल्ले से आग लगाते दिखेंगे. उनके अलावा ईशान किशन बेहद ही शानदार फॉर्म में आ चुके हैं और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले दोनों मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में विरोधियों के लिए टॉप ऑर्डर से निपटना ही अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती होगी.

ये भी पढें: नहीं लौट पाए तिलक वर्मा…बचे हुए 2 मैचों में Team India के साथ रहेगा ये धुरंधर,  क्या मिलेगी प्लेइंग11 में जगह?

 



Source link