यह विकेट 180–190 रन का था, सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का बम?

यह विकेट 180–190 रन का था, सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का बम?


भारत ने रविवार को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच में 60 गेंदें बाकी रहते न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-0 से अजेय बढ़त बना ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 10 ओवर में ही 2 विकेट पर 155 रन बनाते हुए 60 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किसपर फोड़ा हार का बम?

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर नाखुश नजर आए. सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत की तारीफ करते हुए कहा, ‘हां, गेंदबाजी में भी भारत को पूरा श्रेय जाता है. उन्होंने हमारे लिए हालात काफी मुश्किल बना दिए. पावरप्ले में विकेट गिरना बहुत अहम होता है और जब ऐसा हुआ, तो हमें पता था कि वहां से 150 रनों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण रहेगा.’

Add Zee News as a Preferred Source


‘यह विकेट 180–190 रन का था’

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में 9 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन ही बना सकी. इसे लेकर कप्तान सेंटनर ने कहा, ‘विकेट अच्छा था, खासकर तेज आउटफील्ड और छोटे मैदान को देखते हुए, लेकिन पहली पारी में कटर गेंदें काफी रुककर आ रही थीं. फिर भी, जिस तरह से भारत ने गेंदबाजी की, इसका श्रेय उन्हें देना होगा. भारत ने शुरुआत से ही हमें दबाव में रखा. पावरप्ले में 3 विकेट गिर जाएं, तो मैच मुश्किल हो ही जाता है. ईमानदारी से कहूं तो यह विकेट 180–190 रन का था.’

भारत ने 60 गेंदें बाकी रहते न्यूजीलैंड को हराया

टीम इंडिया के खिलाफ रविवार को टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत महज 10 ओवरों में मैच जीत लिया. अभिषेक ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ नाबाद 68 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 26 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 57 रन की नाबाद पारी खेली. टीम इंडिया ने इसी के साथ ही सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-0 से अजेय बढ़त बना ली.



Source link