MP Police Result 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, फिजिकल की तैयारी से पहले जानिए चेकलिस्ट

MP Police Result 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा अपडेट, फिजिकल की तैयारी से पहले जानिए चेकलिस्ट


Last Updated:

MP Police Constable Result 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं. 59,438 उम्मीदवार फिजिकल के लिए सफल घोषित किए गए हैं. अब असली जंग ग्राउंड पर होगी क्योंकि फिजिकल के मार्क्स ही मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी दिलाएंगे.

MP Police Constable Result 2025: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिजिकल की तैयारी शुरू कर सकते हैं

नई दिल्ली (MP Police Constable Result 2025). मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 में 59,438 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. हालांकि यह तो बस आधी जीत है. असली मुकाबला ग्राउंड पर होगा. क्या आप एमपी पुलिस की वर्दी पहनने के लिए अगले राउंड यानी फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार हैं? इस बार नियम थोड़े अलग हैं क्योंकि फिजिकल के नंबर भी सरकारी रिजल्ट की फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे.

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आने के बाद सफल उम्मीदवारों के मन में कई सवाल हैं- फिजिकल कब होगा? दौड़ और गोला फेंक में कितने नंबर मिलेंगे? सबसे जरूरी बात कि कागजी कार्रवाई (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) में कोई चूक न हो जाए. कई उम्मीदवार ग्राउंड पर तो पसीना बहा लेते हैं, लेकिन एक छोटे से सर्टिफिकेट की कमी की वजह से बाहर हो जाते हैं. जानिए एमपी पुलिस सरकारी रिजल्ट के बाद भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कौन से कागज तैयार रखने हैं और फिजिकल में बाजी कैसे मारनी है.

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करना होगा. फिर होमपेज पर ‘Result’ लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स एंटर करके सरकारी रिजल्ट चेक कर लें.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) चेकलिस्ट

एमपी पुलिस फिजिकल टेस्ट के समय ये ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखें:

  • 10वीं/12वीं की मार्कशीट: जन्मतिथि और योग्यता वेरिफिकेशन के लिए.
  • जीवित रोजगार पंजीयन: MP रोजगार कार्यालय का वैध सर्टिफिकेट.
  • जाति/मूल निवासी प्रमाणपत्र: सक्षम अधिकारी द्वारा जारी डिजिटल कॉपी.
  • पहचान पत्र: आधार कार्ड या वोटर आईडी.

एमपी पुलिस भर्ती के लिए अगले 30 दिनों का ट्रेनिंग प्लान

सप्ताह 1-2: स्टेमिना बढ़ाने के लिए लंबी और धीमी दौड़ लगाएं.

सप्ताह 3: स्प्रिंट (तेज दौड़) और गोला फेंक की तकनीक पर काम करें.

सप्ताह 4: फाइनल टाइमिंग चेक करें और डाइट में प्रोटीन (चना, अंडा, पनीर) बढ़ाएं.

एमपी पुलिस फिजिकल स्कोरिंग चार्ट

इवेंट अधिकतम अंक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
800 मीटर दौड़ 40 अंक 2 मिनट 4 सेकंड से कम
लंबी कूद 30 अंक 18 फीट से ज्यादा
गोला फेंक 30 अंक 28 फीट से ज्यादा

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys…और पढ़ें

homecareer

MP पुलिस भर्ती पर बड़ा अपडेट, फिजिकल की तैयारी से पहले जानिए चेकलिस्ट



Source link