संजय टाइगर रिजर्व में हाथी-बाघ तांडव, 27 हाईटेक कैमरे तबाह, सर्वे पर संकट

संजय टाइगर रिजर्व में हाथी-बाघ तांडव, 27 हाईटेक कैमरे तबाह, सर्वे पर संकट


Last Updated:

सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में टाइगर एस्टीमेशन सर्वे 2026 के लिए लगाए गए हाईटेक कैमरे वन्य जीवों के लिए परेशानी बन गए हैं. तेज फ्लैशलाइट से घबराए हाथियों और बाघों ने 27 से अधिक कैमरे तोड़ दिए. इससे सर्वे का काम और निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है. वन विभाग अब तकनीक में बदलाव पर विचार कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

सीधी जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व में हाथी और टाइगर्स ने कैमरों को निशाना बनाया है.

सीधी. जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व में चल रहा ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन सर्वे 2026 अब एक नई चुनौती से जूझ रहा है. जंगल की निगरानी और वन्य जीवों की गणना के लिए लगाए गए हाईटेक कैमरे खुद वन्य जीवों के लिए परेशानी का कारण बनते दिख रहे हैं. इन कैमरों में लगी हाई रेजोल्यूशन फ्लैशलाइट की तेज रोशनी से हाथी और बाघ जैसे संवेदनशील और ताकतवर वन्य प्राणी विचलित हो रहे हैं. नतीजा यह है कि अब यही कैमरे तोड़फोड़ का शिकार बन रहे हैं, जिससे सर्वे की विश्वसनीयता और निरंतरता दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

संजय टाइगर रिजर्व के जंगलों से सामने आई तस्वीरें और वीडियो इस स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हैं. छत्तीसगढ़ से विचरण करते हुए सीधी पहुंचे जंगली हाथियों के दल ने अब तक 27 से अधिक हाईटेक कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे पहले एक बाघ को कैमरे को जबड़े में दबाकर जंगल में घूमते हुए भी देखा गया था. यह घटनाएं केवल तकनीकी नुकसान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह बताती हैं कि तकनीक और प्रकृति के बीच संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका सीधा असर वन्य जीव संरक्षण अभियानों पर पड़ रहा है.
सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में हाथी-बाघों ने 27 कैमरे तोड़ दिए हैं. यहां अफसरों का कहना है कि संभवत: कैमरे से फोटो खींचते समय निकलने वाली फ्लैश लाइट के कारण हाथी-बाघ इसे अपना दुश्‍मन मान बैठे हों. इसी कारण  हाथी-बाघ यहां सबसे अधिक कैमरों पर हमला करते नजर आए. कैमरे के टूट जाने से सर्वे का कामकाज ठप हो गया है.

हाईटेक कैमरे क्यों बने परेशानी का कारण
ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन सर्वे के तहत लगाए गए कैमरे नाइट विजन और हाई रेजोल्यूशन फ्लैशलाइट से लैस हैं. रात के समय जैसे ही कोई वन्य प्राणी कैमरे के सामने आता है, तेज रोशनी अचानक चमक उठती है. जंगल के अंधेरे और शांत वातावरण में रहने के आदी हाथी और बाघ इस रोशनी को खतरे के रूप में देखते हैं. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यही वजह है कि कई बार जानवर आक्रामक होकर कैमरों पर हमला कर रहे हैं.

हाथियों की तोड़फोड़ से सर्वे को बड़ा नुकसान
छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों का दल संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है. कैमरों में कैद वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी अपनी सूंड से कैमरों को उखाड़ लेते हैं और फिर उन्हें पटक-पटक कर तोड़ देते हैं. कई कैमरे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और सर्वे का डेटा भी प्रभावित हुआ है.

बाघ का कैमरे पर हमला, अधिकारियों को भी हैरानी
सिर्फ हाथी ही नहीं, बल्कि हाल ही में एक बाघ को भी हाईटेक कैमरे पर हमला करते देखा गया. बाघ कैमरे को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में घूमता नजर आया. यह दृश्य वन विभाग के लिए चौंकाने वाला था. अधिकारियों का कहना है कि पहले भी कुछ क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इतनी संख्या में कैमरों का टूटना पहली बार देखा जा रहा है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

संजय टाइगर रिजर्व में हाथी-बाघ तांडव, 27 हाईटेक कैमरे तबाह, सर्वे पर संकट



Source link