सड़क पर बिखरे पत्थरों से बाइक फिसली, बाप-बेटे घायल: बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे, पिता पन्ना जिला अस्पताल रेफर – Panna News

सड़क पर बिखरे पत्थरों से बाइक फिसली, बाप-बेटे घायल:  बेटी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे, पिता पन्ना जिला अस्पताल रेफर – Panna News




जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के सगरा के पास एक सड़क हादसे में बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर बिखरे पत्थरों की वजह से तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ के रहने वाले सरमन लाल चौधरी अपने 18 साल के बेटे दीपक के साथ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे। वहां से वापस लौटते समय सगरा के पास सड़क पर पड़े पत्थरों के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे हादसे का शिकार हो गए। सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए बाइक फिसलने के बाद पिता-पुत्र सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और आनन-फानन में सलेहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पिता की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पिता सरमन लाल चौधरी की हालत गंभीर बताई। उनके सिर और दोनों पैरों में गहरी चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, बेटे दीपक चौधरी का सलेहा अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।



Source link