Aaj Ka Singh Rashifal 26 January 2026: वेतन में वृद्धि, रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत, रिश्तों में आएगी मिठास, पढ़े आज का सिंह राशिफल 

Aaj Ka Singh Rashifal 26 January 2026: वेतन में वृद्धि, रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत, रिश्तों में आएगी मिठास, पढ़े आज का सिंह राशिफल 


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 26 January 2026, आज का सिंह राशिफल: आज धनु लग्न की पत्रिका बन रही है. बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य धन भाव में विराजमान हैं, जो आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ के संकेत दे रहे हैं. इन चार ग्रहों का एक साथ धन भाव में होना सिंह राशि के लिए शुभ संयोग माना जाता है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

Aaj Ka Singh Rashifal 26 January 2026, Leo Daily Horoscope: आज 26 जनवरी 2026, दिन सोमवार को सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति काफी अनुकूल बनी हुई है. खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि 12 राशियों में पांचवीं राशि मानी जाती है. आज धनु लग्न की पत्रिका बन रही है. बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य धन भाव में विराजमान हैं, जो आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में लाभ के संकेत दे रहे हैं. इन चार ग्रहों का एक साथ धन भाव में होना सिंह राशि के लिए शुभ संयोग माना जाता है, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से काफी लाभदायक साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. वेतन वृद्धि या पदोन्नति से जुड़े संकेत भी मिल रहे हैं. ऑफिस में मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना बनी हुई है. गुप्त नवरात्रि के प्रभाव के कारण धार्मिक, आध्यात्मिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बनी रहेगी. नई नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने वालों के लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में भी आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और दिनभर गुड फिल महसूस करेंगे. कुछ पुरानी बीमारियों से राहत मिलने के संकेत भी मिल रहे हैं. मानसिक रूप से भी आज आप खुद को काफी हल्का और संतुलित महसूस करेंगे. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षमता बढ़ेगी. नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान का पालन करने से स्वास्थ्य और बेहतर बना रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज व्यापारी वर्ग को कामकाज में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है. हालांकि, कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. भले ही आज व्यापार कम रहे, लेकिन पुरानी बकाया राशि या रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आय में बढ़ोतरी हो सकती है. आज के दिन केमिकल उत्पादों, खुशबूदार सौंदर्य प्रसाधन, जमीन-जायदाद और विलासिता से जुड़ी वस्तुओं में निवेश करना लाभकारी साबित हो सकता है. सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है.

पारिवारिक और प्रेम संबंध
आज सिंह राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का अनुभव होगा. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. जिन लोगों का विवाह तय होने की प्रक्रिया चल रही है, उनके लिए आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज के दिन किसी भी व्यक्ति से अधूरी या भ्रमित करने वाली बात न करें. हर निर्णय सोच-समझकर और समय पर लेना आवश्यक है. किसी भी मामले को टालने या अधूरा छोड़ने से नुकसान हो सकता है. बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें और जिम्मेदारी से अपने विचार रखें. सुबह उठकर अपने इष्ट देव का स्मरण करें और गुड़ का भोग लगाकर स्वयं भी सेवन करें. ऐसा करने से दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

आज का सिंह राशिफल: रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत, रिश्तों में आएगी मिठास

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link