Republic Day Photos: महाकाल का भव्य तिरंगा श्रृंगार, पीतांबरा पीठ भी दमका, सीएम ने उज्जैन में फहराया झंडा

Republic Day Photos: महाकाल का भव्य तिरंगा श्रृंगार, पीतांबरा पीठ भी दमका, सीएम ने उज्जैन में फहराया झंडा


Last Updated:

MP Republic Day Photos: मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रदेश के तमाम मंत्रियों ने जिलों में ध्वजारोहण किया. जबलपुर हाईकोर्ट में भी मुख्य न्यायाधीश ने झंडा फहराया. वहीं सीएम ने उज्जैन में परेड की सलामी ली. यहां देखें सभी आयोजनों की चुनिंदा तस्वीरें…

उज्जैन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर को भव्य रूप से तिरंगे से सजाया गया. देशभक्ति के रंग में रंगे मंदिर परिसर में विशेष श्रृंगार किया गया. भगवान के मस्तक पर भी तीन रंगों का विशेष टीका लगाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी. तिरंगे की सजावट और विशेष पूजा-अर्चना ने मंदिर परिसर को राष्ट्रभक्ति और आस्था के भाव से भर दिया.

आगर मालवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीतांबरा सिद्धपीठ स्थित मां बगलामुखी का विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया. मंदिर परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया. श्रद्धालुओं ने मां से देश में अमन-शांति और खुशहाली की कामना की. सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की बड़ी संख्या मंदिर पहुंच रही है. विशेष पूजा-अर्चना और तिरंगे की सजावट ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया.

खरगोन में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया. प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्वालियर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह SAF ग्राउंड पर आयोजित किया गया. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर परेड की सलामी ली गई. समारोह में सांसद भारत सिंह कुशवाहा सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

जबलपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य मंत्री संपतिया उइके ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद मंत्री ने परेड की सलामी ली. इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और बड़ी संख्या में अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे.

मुरैना में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिले का मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है. समारोह में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. कुछ ही देर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास कार्यों और योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी. जिलेभर में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है.

जबलपुर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया. मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा.

उज्जैन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झंडारोहण किया. पहली बार झंडावंदन नई जगह कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया. कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ. इसमें सीएम ने झंडारोहण के बाद तिरंगा रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े. फिर परेड की सलामी ली. इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

उज्जैन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस डॉग स्क्वॉड ने विशेष प्रदर्शन किया. पुलिस डॉग्स ने स्टंट के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. साथ मुख्यमंत्री को सलामी भी दी. इस प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

उज्जैन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महिला पुलिस कर्मियों ने फायद कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सलामी दी. महिलाओं का कौशल देख लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया.

homemadhya-pradesh

Republic Day Photos: महाकाल का भव्य तिरंगा श्रृंगार, पीतांबरा पीठ भी दमका



Source link