नर्मदापुरम में 40 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला: घर में झंगड़े के बाद 2 साल के बेटे को लेकर ऊपर बैठी, समझाइश के बाद उतरी – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में 40 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला:  घर में झंगड़े के बाद 2 साल के बेटे को लेकर ऊपर बैठी, समझाइश के बाद उतरी – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई। जान देने के इरादे से महिला अपने दो साल के बेटे को लेकर चढ़ी थी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर और देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। महिला को उतारने के लिए दमकल को भी बुलाया गया है। पारिवारिक कलह के चलते महिला ऊपर चढ़ी थी। 45 मिनट की समझाइश के बाद उसे उतारा गया। सूत्रों के मुताबिक महिला पारिवारिक विवाद के चलते नाराज होकर दो साल के बेटे को लेकर चढ़ी थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे महिला चढ़ी है। महिला कुछ देर पहले सीढ़ियों पर बैठी रही। फिर खड़ी होकर चलते भी नजर आ रही है। महिला कूदे नहीं, इसलिए उसे बचाने के लिए नीचे लोग चादर फैलाकर खड़े है।



Source link