पचमढ़ी अभ्यारण्य से अलग होगा पचमढ़ी नगर: मोहन कैबिनेट देगी मंजूरी, टाइगर रिजर्व में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी होंगे मंजूर – Bhopal News

पचमढ़ी अभ्यारण्य से अलग होगा पचमढ़ी नगर:  मोहन कैबिनेट देगी मंजूरी, टाइगर रिजर्व में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी होंगे मंजूर – Bhopal News




पचमढ़ी नगर को पचमढ़ी अभ्यारण्य से अलग किए जाने को लेकर एक बार फिर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसे आज मोहन सरकार मंजूरी देगी। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर पहले भी कैबिनेट फैसला कर चुकी है, लेकिन प्रस्ताव में तकनीकी गलती के चलते पचमढ़ी नगर को अभ्यारण्य से बाहर नहीं किया जा सका था। इसलिए अब दोबारा प्रस्ताव लाकर पचमढ़ी अभ्यारण्य और पचमढ़ी नगर की सीमा अलग-अलग रखने को मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही टाइगर रिजर्व एरिया में बफर जोन में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी मंजूर किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस के बाद हो रही इस पहली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट के साथियों के साथ दावोस यात्रा के अनुभव साझा करने के साथ वहां मिले निवेश प्रस्तावों की जानकारी भी देंगे। इसके अलावा सरकार की आगामी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी। इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी



Source link