भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच गिरफ्तार हुआ ये बल्लेबाज, करियर में ठोके 23 शतक और 9192 रन

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच गिरफ्तार हुआ ये बल्लेबाज, करियर में ठोके 23 शतक और 9192 रन


Jacob Martin Cricketer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. वडोदरा में कुछ दिन पहले दोनों टीमों के बीच एक वनडे मैच खेला गया था. उसके बाद कुछ ही दिनों बाद वहां एक क्रिकेट खिलाड़ी के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया. पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया है. वह नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए.

तीन वाहनों को टक्कर मारी

जैकब मार्टिन का नाम वडोदरा क्रिकेट में काफी बड़ा है. उन्हें अकोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  जानकारी के अनुसार, जैकब मार्टिन अकोटा दांडिया बाजार ब्रिज पर एमजी हेक्टर कार चला रहे थे. नशे में होने के कारण उन्होंने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दो से तीन वाहनों को टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: WPL में पहला शतक… सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक, मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ड्रंक एंड ड्राइव का मामला

सूचना मिलते ही अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव की पुष्टि हुई. इसके बाद अकोटा पुलिस ने जैकब मार्टिन को गिरफ्तार कर लिया. नशे की हालत में उनकी गिरफ्तारी से शहर में खलबली मच गई है. 53 साल के जैकब मार्टिन भारतीय टीम के लिए 1999 से 2001 के बीच 10 वनडे खेल चुके हैं. 8 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 158 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक स्कोर 39 रहा था.

ये भी पढ़ें: Explained: मयंक अग्रवाल पर देवदत्त पडिक्कल कैसे पड़े भारी? फॉर्म, हार या कुछ और… कप्तानी में बदलाव की गजब कहानी

क्रिकेट और कोचिंग करियर

इंटरनेशनल लेवल पर बेशक उन्हें बड़ी सफलता नहीं मिली लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह बड़ा नाम रहे हैं. घरेलू क्रिकेट के दिग्गज मार्टिन ने बड़ौदा और असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है. कुल 138 प्रथम श्रेणी मैचों में 23 शतक और 47 अर्धशतक की मदद से 9192 रन उन्होंने बनाए थे. सर्वाधिक स्कोर 271 रहा. वहीं 101 लिस्ट ए मैचों में 3 शतक और 20 अर्धशतक की मदद से 2948 रन बनाए थे. 2007 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अलविदा कह दिया था. वह संन्यास के बाद वह कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वह बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं.



Source link