आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, रन आउट हंगामा, वाइड और विकेट

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, रन आउट हंगामा, वाइड और विकेट


Last Updated:

सोफी डिवाइन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी बॉल पर पलट दिया मैच

नई दिल्ली. निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हार के मुंह से जीत लगभग छीन ली थी. सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में अपनी पूरा अनुभव झोक मैच को पलट दिया. गुजरात जायंट्स की टीम को आखिरी ओवर के ड्रामे में जीत मिली और दिल्ली 3 रन से अंतर से मुकाबला हार गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाया था जबकि दिल्ली की टीम 8 विकेट गंवाकर 171 रन तक ही पहुंच पाई. इस मैच को गंवाने के बाद अब दिल्ली के अगले दौर में जाने की उम्मीद धुंधली पड़ गई है.

कैपिटल्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे, लेकिन डिवाइन ने सिर्फ पांच रन ही दिए. इस तेज गेंदबाज ने चौथी गेंद पर स्नेह को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर निकी को लॉन्ग-ऑन पर कैच करा दिया. दिल्ली कैपिटल्स इतनी करीब पहुंची, इसका श्रेय निकी और स्नेह के बीच सातवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी को जाता है. जब दोनों बैटर क्रीज पर आए, तब दिल्ली का स्कोर 100 पर छह विकेट था और टीम को 33 गेंद में 75 रन चाहिए थे. दोनों ने 17वें ओवर में 23 रन लेकर टीम में जीत की उम्मीद जगा दी थी.



Source link