एक तरफ पाकिस्तान की बॉयकॉट वाली गीदड़भभकी… दूसरी तरफ कोलंबो का टिकट कंफर्म, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट

एक तरफ पाकिस्तान की बॉयकॉट वाली गीदड़भभकी… दूसरी तरफ कोलंबो का टिकट कंफर्म, टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट


टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बॉयकॉट के बाद भी गुत्थी सुलझती नहीं दिख रही है. पाकिस्तान ने भी मेगा इवेंट से हटने की गीदड़भभकी दिखाई. लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सोमवार को कोलंबो के लिए रवाना होगा. पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा या नहीं इसका कंफर्मेशन देश के क्रिकेट प्रमुख रवानगी से पहले कर सकते हैं. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होना है. साल की शुरुआत से ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आया. पाकिस्तान बांग्लादेश के सपोर्ट में आने के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बॉयकॉट करने की धमकी दे रहा है. 

टी20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट

सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, “वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ लाहौर से एयर लंका की फ्लाइट से कोलंबो जाने की बुकिंग कर ली है. हमें उम्मीद है कि शुक्रवार तक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी मेगा इवेंट में टीम की भागीदारी को स्पष्ट कर देंगे.’ नकवी ने बांग्लादेश को इवेंट से बाहर किए जाने के विरोध में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर संदेह जताया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अपने मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source


नकवी की शाहबाज शरीफ से मुलाकात

सोमवार को नकवी ने टीम को भेजने या न भेजने पर सलाह लेने के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से मुलाकात की. सूत्रों ने टेलीकॉम एशियाडॉटनेट को बताया कि पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने बांग्लादेश का समर्थन करने के पीसीबी के रुख का समर्थन किया, लेकिन उन्हें किसी भी वित्तीय नुकसान से बचने के लिए वर्ल्ड कप का बहिष्कार न करने की सलाह दी.

ये भी पढे़ं.. विराट से विलियमसन तक: Fab 4 में कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट का असली किंग?

टी20 वर्ल्ड कप में भागीदारी के समर्थन में रमीज राजा

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया गया है, ‘नकवी ने राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और मिलिट्री एस्टैब्लिशमेंट से भी सलाह ली, इससे पहले कि वे दो पूर्व पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी और रमीज राजा से मिले, जो टीम को श्रीलंका भेजने के समर्थन में थे. उन्होंने भारत के साथ मैच का बहिष्कार न करने की भी सलाह दी है.’ पाकिस्तान गुरुवार से लाहौर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भी भिड़ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘सभी खिलाड़ियों को बताया गया है कि वर्ल्ड कप में भागीदारी के मामले में उन्हें पॉजिटिव मूड में रहना चाहिए. खैबर पख्तूनख्वा के कुछ खिलाड़ी यह सोचकर घर से अपना सारा सामान ले आए हैं कि वे एक महीने से ज्यादा समय तक देश से बाहर रहेंगे.’



Source link