पन्ना में जारा फोटो स्टूडियो से दिनदहाड़े चोरी: कैमरे लेकर फरार हुआ चोर, संचालक की शिकायत पर केस दर्ज – Panna News

पन्ना में जारा फोटो स्टूडियो से दिनदहाड़े चोरी:  कैमरे लेकर फरार हुआ चोर, संचालक की शिकायत पर केस दर्ज – Panna News




पन्ना जिले के देवेंद्र नगर में शराब ठेके के सामने स्थित ‘जारा स्टूडियो’ में दिनदहाड़े चोरी हो गई। एक शातिर चोर दुकान से लाखों रुपये के कैमरे चुराकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दो कैमरे चुराकर फरार हुआ आरोपी दुकान संचालक इमरान बेग पिता रसीद बेग ने बताया कि चोर उनके दो कैमरे, निकॉन-7500 डी और निकॉन-5300 डी, चुरा ले गया है। इन कैमरों की कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिछले कुछ समय से बढ़ी चोरी की शिकायतें शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवेंद्र नगर में यह कोई पहली घटना नहीं है; पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।



Source link