मऊगंज में यूजीसी (UGC) के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है। छात्र-छात्राओं, टीचरों और उनके परिवारों ने इन नियमों के विरोध में 1 फरवरी को ‘मऊगंज बंद’ रखने का ऐलान किया है। मंगलवार शाम को सवर्ण समाज के लोग इकट्ठा होकर एसडीएम (SDM) दफ्तर पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर 1 फरवरी को बंद की जानकारी दी। लोगों का कहना है कि यूजीसी के ये नए नियम जनरल कैटेगरी के हक छीनने वाले हैं। समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ये नियम सिर्फ एक तरफा सोच के साथ बनाए गए हैं, जिससे सामान्य वर्ग के बच्चों और शिक्षकों के साथ भेदभाव होगा। कॉलेज के पास जुटेंगे प्रदर्शनकारी विरोध जताने के लिए समाज ने मऊगंज कॉलेज के पास का मैदान चुना है, जहां प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों का मानना है कि इन नए नियमों में कुछ भी साफ नहीं है और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। समाज की मांग है कि यूजीसी इन नियमों को फौरन वापस ले। ज्ञापन सौंपते वक्त बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई, तो यह आंदोलन और भी बड़ा रूप लेगा।
Source link