सागर में हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा: माता-पिता अभद्रता करने पर टोका, कुल्हाड़ी से कर दी थी हत्या – Sagar News

सागर में हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा:  माता-पिता अभद्रता करने पर टोका, कुल्हाड़ी से कर दी थी हत्या – Sagar News




सागर में रहली थाना क्षेत्र के करीब दो साल पुराने हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश देवड़ा की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए आरोपी राजेश पटेल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अभियोजन मीडिया प्रभारी एडीपीओ सौरभ डिम्हा ने बताया कि फरियादी रामकिशोर दुबे ने बालाजी अस्‍पताल में मारपीट से घायल होकर इलाज के दौरान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि 21 दिसंबर 2023 की दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपने घर से निकलकर बाजार जाने लगा। उसी समय उसके घर के पास हरिकांत यादव के मकान में राजेश पटेल के माता-पिता किराए से रहते थे। जिनसे राजेश पटेल गालीगलौज कर रहा था। उसने राजेश से कहा कि माता-पिता को गाली मत दो। इसी बात पर से बुराई मानकर राजेश पटेल ने उसके साथ भी गालीगलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया और वह आगे निकल गया। गायत्री मंदिर के सामने पहुंचा तो पीछे से राजेश पटेल हाथ में कुल्‍हाड़ी लेकर दौड़ते हुए आया। उसने कुल्‍हाड़ी से रामकिशोर पर हमला कर दिया। इलाज के दौरान घायल की हुई थी मौत
कुल्हाड़ी लगने से रामकिशोर गंभीर घायल हुए। उन्हें रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में रहली थाना पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्य जुटाए गए। जांच पूरी होने पर न्यायालय में चालान पेश किया। कोर्ट ने प्रकरण में सुनवाई शुरू की। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने मामले से जुड़े साक्ष्य व दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजेश पटेल को आजावीन कारावास और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।



Source link