सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में दो अलग-अलग मामले में दो लोगों की मौत हो गई। 17 साल की नाबालिग और एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। पहले हादसे तेज रफ्तार बाइक की फिसलने से 17 साल नाबालिग की मौत हो गई। घटना टेका गांव के पास हुई, जहां तेज गति से जा रही बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। बाइक पर पीछे बैठी नाबालिग रानी बियार सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई, मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया युवक-नाबालिग घूमने निकले थे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर माड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि युवक और मृतक नाबालिग अलग-अलग गांवों के निवासी थे। 26 जनवरी के अवसर पर घूमने निकले थे।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद टेका गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। इसी तरह की एक अन्य घटना सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में भी हुई। खिरवा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने चार वर्षीय मासूम दिव्यांश वैश्य (पिता अरविंद वैश्य) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
Source link