1BHK या 2BHK… खंडवा में यहां कमरे सस्ते, स्टूडेंट्स, वर्कर, फैमिली देखें आपके लिए कौन सी कॉलोनी बेस्ट

1BHK या 2BHK… खंडवा में यहां कमरे सस्ते, स्टूडेंट्स, वर्कर, फैमिली देखें आपके लिए कौन सी कॉलोनी बेस्ट


Last Updated:

Khandwa Cheap Room Rent Areas: खंडवा में हजारों लोग दूर-दूर से रहने आते हैं, कोई करियर बनाने आता है, कोई पढ़ाई करने तो कोई जॉब के लिए आता है. अगर आप इस शहर में किराए का ठिकाना ढूंढ रहे हैं जो किफायती हो, सुरक्षित हो और बेहतरीन हो तो यहां बताई गई कुछ लोकेशन आपके लिए सही साबित हो सकती हैं. यहां आप परिवार के साथ भी रह सकते हैं.

बीते कुछ सालों में गांव से शहर आने वाले युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है. आंखों में बड़े सपने लेकर ये युवा पढ़ाई, नौकरी और बेहतर भविष्य की तलाश में शहरों का रुख करते हैं. लेकिन, जैसे ही शहर की ज़िंदगी शुरू होती है, वैसे ही महंगाई का पहला झटका लग जाता है. खासकर लॉकडाउन के बाद हालात और बिगड़ गए हैं. कमरा हो, मकान हो या फिर पीजी सबके किराए आसमान छूने लगे हैं.

NEWS 18

कई लोग मजबूरी में अपने सपनों को अधूरा छोड़कर वापस गांव लौट जाते हैं. लेकिन, हकीकत ये भी है कि अगर सही जगह की जानकारी हो, तो आज भी हर शहर में सस्ते किराए के कमरे और मकान मिल सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको खंडवा के उन इलाकों के बारे में बता रहे हैं, जहां कम बजट में रहना अब भी मुमकिन है.

NEWS 18

माता चौक खंडवा का सबसे बड़ा स्टूडेंट हब है. इसके आसपास स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कारण यह खंडवा के सबसे सस्ते रिहाइशी इलाकों में से एक है. यहां नारायण नगर या राम नगर छात्रों की पहली पसंद होता है. किराए की सस्ती दरें यहां 1BHK मकान 2 से 3 हज़ार में उपलब्ध हो जाते हैं. साथ ही छोटे मकान, पुराने स्वतंत्र कमरों की भरमार है, जिनका किराया शहर के पॉश इलाकों जैसे सिविल लाइन या पडावा की तुलना में काफी कम होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS 18

खंडवा की लाल चौकी स्थिति विजय नगर सेठी नगर और आदर्श नगर में कुछ कॉलोनियां सुविधाओं से भरपूर हैं, साथ ही यहां से शहर के मुख्य स्थल भी नजदीक पड़ते हैं. इन जगहों पर आपको सबसे सस्ते रूम मिलेंगे. इतना ही नहीं, सस्ते होने के साथ-साथ ये इलाके आपको शहर से भी जोड़े रखेंगे.

NEWS 18

खंडवा का शनि मंदिर क्षेत्र शहर के बीचोबीच एक ऐसी जगह है, जहां आपको सस्ते मकान मिल जाएंगे, जो कम किराए का मुख्य कारण है. यह क्षेत्र शहर के नजदीक और इंदौर रोड के पास होने के कारण व्यावसायिक क्षेत्रों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. यहां की गलियों में आपको छोटे, रेंटेड घर और कमरों के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे, जो छात्रों और छोटे परिवारों के बजट में फिट होते हैं.

NEWS 18

अगर आप नौकरी पेशा हैं और परिवार के साथ रहते हैं, तो शिक्षक नगर ओर टैगोर कालोनी, सिंधी कॉलोनी एक बेहतरीन विकल्प है. यह विशाल और विकसित आवासीय कॉलोनी है. यहां आपको 1BHK और 2BHK मकान महंगे क्षेत्रों की तुलना में काफी कम किराए पर मिल सकते हैं. यह इलाका मार्केट से पास है. पार्क और स्थानीय बाजार इसे रहने के लिए एक आरामदायक जगह बनाते हैं.

NEWS 18

इंदिरा चौक, खंडवा के पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गिना जाता है, यहां की खासियत है कि यह मुख्य जगह जैसे रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से ज्यादा दूर नहीं है. यहां स्थानीय दुकानें, स्ट्रीट फूड और दैनिक जरूरत की चीजें आसपास मिल जाती हैं. साथ ही प्रेसिडेंशियल होने की वजह से यहां किराया भी कम ही होता है.

NEWS 18

इंदौर नाका, संजय नगर, दुबे कॉलोनी, दादाजी मंदिर इलाका ये चार जगह ऐसी हैं, जो खंडवा के औद्योगिक क्षेत्र और कॉरपोरेट कार्यालयों के एकदम पास में हैं. यहां आपको 2 से 3 हजार तक में बढ़िया घर मिल जाएगा. काम करने वाले युवाओं के लिए भी यह क्षेत्र पहला विकल्प होता है. इसके अलावा, यह इलाका सार्वजनिक परिवहन, खासकर बस सेवाओं, के माध्यम से शहर के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है.

NEWS 18

अगर आप नौकरी पेशा हैं और परिवार के साथ रहते हैं, तो नवकार नगर, स्मार्ट सिटी, केशव नगर एक बेहतरीन विकल्प है. यह विशाल और विकसित आवासीय कॉलोनी है. अच्छे पॉश इलाकों ने गिना जाता है. यहां 1BHK, 2BHK मकान मिल जाएंगे. दूसरे क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा ज्यादा किराए पर मिल सकते हैं. यहां की चौड़ी सड़कें, पार्क और इसे रहने के लिए एक आरामदायक जगह बनाते हैं. सैफ कॉलोनियां में यहां आसपास की कॉलोनी आती हैं.

homemadhya-pradesh

1 या 2BHK, खंडवा में यहां कमरे सस्ते, देखें आपके लिए कौन सा एरिया बेस्ट



Source link