4 लाख के आभूषणों के साथ 2 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार: छतरपुर में मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, पायल वापस मिले; पिछले साल हुई थी चोरी – Chhatarpur (MP) News

4 लाख के आभूषणों के साथ 2 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार:  छतरपुर में मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, पायल वापस मिले; पिछले साल हुई थी चोरी – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर में दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार किए गए हैं। 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसबीएन कॉलेज के पीछे चौबे कॉलोनी स्थित महेंद्र अरजरिया के मकान में अप्रैल 2025 में हुई चोरी के संबंध में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जानकारी जुटाई। इसी आधार पर चोरी की घटना में शामिल जगदीश सोनी, निवासी नेशनल चौराहा मौदहा, जिला हमीरपुर, और वीरेंद्र कुमार अनुरागी, निवासी ग्राम गहबरा, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मंगलसूत्र, अंगूठी, नथ, पायल सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस चोरी की घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना कार्यवाही अभी भी जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, उपनिरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक अजय शाक्य, सहायक उप निरीक्षक सीताराम, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, उमेश तिवारी, आरक्षक धीरेंद्र, पवन, साइबर से विजय और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link