Last Updated:
Bhopal News: भोपाल में विकास कार्यों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है. राजधानी में विकास की रफ्तार भले कागजों पर तेज हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. अधूरे निर्माण, गलत डिजाइन और लापरवाह योजना कहीं न कहीं आम लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, देखिए ये रिपोर्ट…
शिवकांत आचार्य/भोपाल. राजधानी में विकास कार्यों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है. कहीं कथित तौर पर 90 डिग्री का ब्रिज है, कहीं रेलवे ROB और कहीं वर्षों से अधूरी सड़क. ऐशबाग का 90 डिग्री ब्रिज हो, चोपड़ाकला का 15 फीट चौड़ा ROB या अवधपुरी में करीब 2017 से बन रहा 80 फीट चौड़ा रोड, ये सभी निर्माण अब प्रशासन और इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. खासकर अवधपुरी का मामला बेहद गंभीर है, जहां निजी संपत्ति विवाद सुलझाए बिना ही सड़क का निर्माण शुरु कर दिया गया है.
राजधानी में विकास के नाम पर किए जा रहे निर्माण कार्य अब आम जनता के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. ऐशबाग का 90 डिग्री ब्रिज पहले ही देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है, जहां तीखा मोड़ कभी भी हादसे को न्योता दे सकता है. वहीं चोपड़ाकला में बन रहा अधूरा ब्रिज लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है, लेकिन सबसे गंभीर स्थिति अवधपुरी क्षेत्र की है, जहां 2017 से प्रस्तावित 80 फीट चौड़ा रोड आज तक पूरा नहीं हो सका है.
हादसों को खुला न्यौता
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने निजी संपत्ति के विवाद का निपटारा किए बिना ही मकान के दोनों ओर से सड़क बना दी और बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया. इस लापरवाही के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय या तेज रफ्तार में यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. प्रशासन को चाहिए की इस समस्या का जल्दी समाधान निकालें.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से परेशान हैं. पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. सवाल यह भी है कि जब जमीन विवाद स्पष्ट था, तो बिना समाधान के सड़क निर्माण की अनुमति कैसे दी गई?
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें