प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नौरादेही अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के विस्थापन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। साथ ही, वे विभिन्न सामाजिक, शासकीय और धार्मिक कार्यक्रमों में भी अपनी सहभागिता करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री पटेल प्रातः 9:30 बजे नरसिंहपुर के सर्किट हाउस से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद, प्रातः 9:40 बजे वे गांधी चौराहा पहुंचेंगे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और नशामुक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तत्पश्चात, प्रातः 10 बजे बाहरी रोड स्थित अमर ज्योति कॉम्प्लेक्स में एक होटल कैफे का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत, मंत्री पटेल प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नरसिंहपुर पहुंचेंगे। यहां वे नौरादेही अभ्यारण्य के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के विस्थापन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 12:30 बजे, मंत्री पटेल डीएम पैलेस करेली जाएंगे, जहां वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 1:05 बजे पुरानी गल्ला मंडी करेली पहुंचकर विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत रीछई पहुंचेंगे। यहां वे 108 कुंडीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशाल संत समागम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद, अपरान्ह 4 बजे ग्राम पंचायत हीरापुर पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। दौरे के समापन पर मंत्री पटेल सायं 5 बजे ग्राम पंचायत हीरापुर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Source link