नाबालिग पत्नी को Reel बनाने से रोका तो पति को सुला दिया मौत की नींद, यूट्यूब से सीखा था ये तरीका

नाबालिग पत्नी को Reel बनाने से रोका तो पति को सुला दिया मौत की नींद, यूट्यूब से सीखा था ये तरीका


Last Updated:

Jhabua Husband Murder: पत्नी की उम्र 17 साल बताई जा रही है, जबकि पति 25 साल का था. शादी में डीजे पर डांस और रील बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, इसके बाद दोनों घर लौट आए. रात में जो हुआ, वो पुलिस के लिए भी हैरान करने वाला था. जानें…

सांकेतिक.

Jhabua News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. वजह थी पति का उसे इंस्टाग्राम रील्स बनाने और नाचते हुए वीडियो अपलोड करने से रोकना. पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. झाबुआ एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी दी.

घटना थांदला थाने की खवासा चौकी के अंतर्गत आने वाले नारेला गांव की है. मृतक का नाम कैलाश माल (25 वर्ष) था, जो मजदूरी करता था. पुलिस के अनुसार, कैलाश और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, क्योंकि कैलाश अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था. उसे सोशल मीडिया पर रील्स बनाने से मना करता था. पत्नी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है, जो नाबालिग है. दोनों की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी, लेकिन रिश्ते में तनाव रहता था.

यूट्यूब से सीखा तरीका
एसपी के अनुसार, 28 जनवरी को पति-पत्नी एक शादी समारोह में गए थे. वहां डीजे पर नाचने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. गुस्से में आई पत्नी घर लौटी और रात में सोते हुए पति की उसकी ही पगड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी. हैरानी की बात यह कि पत्नी ने हत्या का तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था. सुबह जब कैलाश का शव मिला, तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी. शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई.

शादी में जो पगड़ी पहनी, उसी से गला घोंटा
पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी को रील्स बनाने की लत थी और वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी. पति की रोकटोक से वह परेशान थी. आरोपी पत्नी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है. बताया कि पति का गला घोंटने के लिए उसने उसी पगड़ी का इस्तेमाल किया, जिसे पति ने शादी पर पहना था. मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है. चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

नाबालिग पत्नी को रील बनाने से रोका तो पति को रास्ते से हटाया, तरीका ने चौंकाया



Source link