Last Updated:
Bhavantar Payment Scheme: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोयाबीन भावांतर योजना की चौथी किस्त का भुगतान करेंगे. इस मौके पर 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में करीब 200 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.
Bhavantar Payment Scheme: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 29 जनवरी को मंदसौर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे किसानों और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई बड़ी सौगातें देंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ पहुंचेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में वे भावांतर भुगतान योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. यह सोयाबीन भावांतर राशि की चौथी किस्त होगी. प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 7 लाख 10 हजार किसानों को इस योजना के अंतर्गत कुल 1492 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. मुख्यमंत्री इस अवसर पर किसानों से संवाद भी करेंगे और योजनाओं के लाभ की जानकारी साझा करेंगे.
विकास कार्यों की सौगात
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र को 69 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. इनमें 51.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 4 लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन, 5.53 करोड़ रुपये की लागत वाले रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन तथा 2.6 करोड़ रुपये की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर बने पुल का लोकार्पण शामिल है. इन परियोजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और विकास को नई गति मिलेगी. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंदसौर पहुंचकर पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे.
यह धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. मुख्यमंत्री का मंदसौर में करीब तीन घंटे का प्रवास प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री का यह दौरा किसानों, विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन- तीनों ही जरूरी मानी जा रही हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें