सियार ने घर में घुसकर 8 लोगों को काटा: ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार – Sehore News

सियार ने घर में घुसकर 8 लोगों को काटा:  ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार – Sehore News




सीहोर जिले के भेरुंदा क्षेत्र स्थित सोठिया गांव में एक सियार ने आठ ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार की तलाश की और उसे मार डाला। सभी घायलों को भेरुंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सियार के शव को कब्जे में लेकर उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया। घायल बुजुर्ग धन्नालाल ने बताया कि जैसे ही वे घर से बाहर निकले, सियार ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो सियार वहां से भाग निकला और अन्य घरों में घुसकर महिलाओं व बच्चों को भी निशाना बनाया। घटना के 24 घंटे बाद भी गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने आज भी गांव का दौरा किया। सभी को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन भेरुंदा अस्पताल के बीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। सियार के हमले में गीता पंवार, सुगना पंवार, रक्षा, अनिता, सावनी, विजय और आर्यमन घायल हुए हैं। जंगल सिमटने से रिहायशी इलाकों में आ रहे जानवर वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, जंगलों का दायरा सिमटने के कारण वन्यजीव अब रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। पहले ऐसे मामले पालतू पशुओं के शिकार तक सीमित थे, लेकिन अब जंगली जानवर सीधे ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं।



Source link