T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की उलटी गिनती जारी है. आज से 7 दिन बाद ये टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. 20 टीमों के बीच खिताब के लिए जंग होगी. भारत और श्रीलंका की सरजमीं पर जो 20 टीमें खेलने आ रही हैं, उनमें इंग्लैंड भी शामिल है, जिसने 2022 का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. इस बार टीम की कमान हैरी ब्रूक को दी गई है. टीम में बेन स्टोक्स नहीं हैं, जिन्होंने 2022 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को खिताब दिलाया था. ये दिग्गज भले ही इस बार टी20 विश्व कप में नजर न आए, लेकिन जब इंग्लैंड टीम विश्व कप खेल रही होगी, तब ये दिग्गज एक दूसरी टीम के लिए नई भूमिका में दिखेंगे.
अब सवाल ये है कि आखिर बेन स्टोक्स किस टीम के लिए नई भूमिका में दिखेंगे? इस सवाल का जवाब खुद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दिया है. बोर्ड ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान को नई जिम्मेदारी दी है. उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है, जो पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ अबू धाबी में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में स्टोक्स कोचिंग की भूमिका में दिखेंगे. स्टोक्स के साथ ही स्टार ऑलराउंडर मोईन अली को भी इस दौरे के कोचिंग स्टाफ में रखा गया है. इस दौरे पर टी20 सीरीज के अलावा 50 ओवर के मैच भी होने हैं. सभी मुकाबले फरवरी 2026 में शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.
(@ESPNcricinfo) January 28, 2026
चोट से रिकवरी कर रहे स्टोक्स
दरअसल, तीन साल बाद इंग्लैंड लायंस पहली व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने को तैयार है. इंग्लैंड ने 2027 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दिया है. इसी वजह से बेन स्टोक्स को कोचिंग स्टाफ में जगह मिली है. इस टूर के दौरान स्टोक्स अपनी चोट से भी रिकवरी करेंगे. उन्हें सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान चोट लगी थी.
इंग्लैंड लायंस की टी20 टीम
सन्नी बेकर, ल्यूक बेनकेनस्टीन, जेम्स कोल्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स (कप्तान), स्कॉट करी, केल्विन हैरिसन, एडी जैक, साकिब महमूद, बेन मैकिनी, टॉम मूर्स, डैन मौसली, मैट रेविस, विल स्मीड, नाथन सॉटर, मिशेल स्टेनली, आसा ट्राइब.
इंग्लैंड लायंस की 50 ओवर वाली टीम
सन्नी बेकर, ल्यूक बेनकेनस्टीन, जेम्स कोल्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, स्कॉट करी, केल्विन हैरिसन, एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मौसली (कप्तान), लियाम पैटरसन-व्हाइट, मैथ्यू पॉट्स, मैट रेविस, जेम्स रेव, मिशेल स्टेनली, आसा ट्राइब, जेम्स व्हार्टन.
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: प्लेइंग 11 से पत्ता कटना तय! 15 पारियों से फ्लॉप पर फ्लॉप हो रहा ये धुरंधर, कभी 3 शतक ठोक मचाई थी तबाही