पितृ पुरुष को किया याद: कुशाभाऊ ठाकरे ने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी

पितृ पुरुष को किया याद: कुशाभाऊ ठाकरे ने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Kushabhau Thackeray 17th Death Anniversary; BJP Leaders Paid Tributes At Indore VIP Road Shanti Path

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिमा स्थल पर कई बड़े नेता पहुंचे और उन्होंने ठाकरे को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कहे जाने वाले कुशाभाऊ ठाकरे की 17वीं पुण्यतिथि भाजपा संगठन ने पूरे आदर के साथ मनाई। भाजपा के बड़े नेताओं ने वीआईपी रोड शांति पथ स्थित ठाकरे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश में भाजपा का संगठन खड़ा करने वाले ठाकरे को भाजपा नेताओं ने याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मधु वर्मा, आकाश विजयवर्गीय, उमेश शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

ठाकरे को याद करते हुए पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना के साथ काम किया और वे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक रहे। प्रदेश में जो गांव-गांव तक संगठन दिखाई देता है तो उसके पीछे का तप, परिश्रम ठाकरे जी का था। भाजपा सब दृष्टि से सक्षम और आत्मनिर्भर बने, इसलिए गांव, जिले और संभाग में उन्होंने कार्यालय खोला। आर्थिक दृष्टि से किसी पर निर्भर नहीं रहें, इसलिए उन्होंने प्रदेश निधि का प्रयोग किया। उस समय 100 रुपए से यह काम शुरू हुआ। उनकी सोच थी कि कार्यकर्ता के इन्हीं रुपयों से पार्टी के काम संचालित होेंगे। यह प्रयोग इतना सफल रहा कि बाद में इसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया गया।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी ठाकरे जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा और उसी का परिणाम है कि आज भाजपा इतनी मजबूत पार्टी बनी है। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि ठाकरे जी हर कार्यकर्ता को नाम से जानते थे और उनकी परेशानी के बारे पूछते थे, इस वजह से कार्यकर्ता उनसे खुद को जुड़ा महसूस करता था।



Source link