अफगानिस्तान की प्रचंड फॉर्म… 191 रन से जीत दर्ज कर काटा सेमीफाइनल का टिकट, 4 टीमें बाहर

अफगानिस्तान की प्रचंड फॉर्म… 191 रन से जीत दर्ज कर काटा सेमीफाइनल का टिकट, 4 टीमें बाहर


अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं. सुपर सिक्स में एक तरफ इंग्लैंड ने बाजी मारी तो दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने अपना डंका पीट दिया. फैसल शिनोजादा की ऐतिहासिक पारी के दम पर अफगानिस्तान ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का ‘सुपर-6’ मुकाबला 191 रन से जीतकर सेमीफाइनल-2 में जगह बना ली है. यह सेमीफाइनल मुकाबला 4 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाना है. ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया के साथ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है.

4 टीमें हुई बाहर

अंडर-19 वर्ल्ड कप से 4 टीमें बाहर हो चुकी हैं. इस लिस्ट में श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड खिताबी रेस से बाहर हैं. शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने 7 विकेट खोकर 315 रन बनाए। इस टीम ने 27 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. यहां से फैसल शिनोजादा ने उजैरउल्लाह नियाजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. नियाजी 26 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शिनोजादा ने कप्तान महबूब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source


फैसल की सबसे बड़ी पारी

फैसल 142 गेंदों में 19 बाउंड्री के साथ 163 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ वह अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अफगानी बने. वहीं, कप्तान महबूब ने 79 गेंदों में 89 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से रूबेन विल्सन और कप्तान ओलिवर रिले ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि थॉमस फोर्ड ने 1 विकेट निकाला.

ये भी पढ़ें.. टी20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी,इस खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

आयरलैंड 124 रन पर सिमटी

इसके जवाब में आयरलैंड 40.4 ओवरों में महज 124 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 53 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. यहां से मार्को बेट्स ने रूबेन विल्सन के साथ छठे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही फिर से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया.



Source link