क्या महाकाल मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बैन? सामने आई ये बड़ी मांग, जानें क्यों हुआ ऐसा

क्या महाकाल मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बैन? सामने आई ये बड़ी मांग, जानें क्यों हुआ ऐसा


Last Updated:

Ujjain news: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और उससे जुड़े मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग के बीच अब उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इसी तरह की मांग उठने लगी है. अब इसी सिलसिले में महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु का बयान सामने आया है.

Mahakal Temple Ujjain: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार पर रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है. लेकिन अब महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिरों में प्रवेश को लेकर बहस तेज होती दिख रही है. उत्तराखंड के चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक की मांग उठने के बाद, अब यही स्वर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग तक पहुंच गया है. महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गुरु ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि मंदिर में दर्शन के नाम पर घूमने-फिरने या गलत नीयत से प्रवेश करने वाले गैर-हिंदुओं पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.

महेश गुरु नें लोकल 18 को बताया कि महाकालेश्वर मंदिर केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सनातन आस्था का केंद्र है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति धार्मिक भावना के बजाय गलत मंशा से मंदिर परिसर में प्रवेश करता है, तो इससे सनातन धर्म को मानने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य से यह मांग सामने रखी जा रही है.

पुजारी महेश गिरी ने रखी ये मांग
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भारत की परंपरा हमेशा से धार्मिक सहिष्णुता की रही है और आम तौर पर धार्मिक स्थलों पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं होती. लेकिन जब इस खुलापन का गलत फायदा उठाया जाने लगे, हिंदू रीति-रिवाजों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो या किसी प्रकार की साजिश की आशंका सामने आए, तो यह बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बन जाती है. ऐसे हालात में हिंदुओं के आस्था स्थलों की पवित्रता और परंपराओं की रक्षा के लिए गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

महाकाल सहित अन्य मंदिरो मे हो नियम का पालन
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी रितेश माहेश्वरी ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वर्ष 2025 के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से 12 से अधिक संदिग्ध गैर-हिंदू व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्हें बाद में पुलिस के सुपुर्द किया गया. उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते ही अब गैर-हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग जोर पकड़ने लगी है.

यह मांग उन लोगों पर लागू नहीं है, जिन्होंने विधिवत रूप से घर वापसी की है. उनका कहना है कि यह नियम केवल श्री महाकालेश्वर मंदिर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव मंदिर, सांदीपनि आश्रम सहित शहर के सभी प्राचीन और प्रमुख धार्मिक स्थलों में भी समान रूप से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मांग किसी समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, पवित्रता और सनातन परंपराओं की रक्षा के उद्देश्य से उठाई गई है.

homemadhya-pradesh

क्या महाकाल मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश होगा बैन? सामने आई ये बड़ी मांग



Source link