मुंडू और पारंपरिक परिधान…भक्ति में लीन पद्मनाभ मंदिर पहुंची टीम इंडिया

मुंडू और पारंपरिक परिधान…भक्ति में लीन पद्मनाभ मंदिर पहुंची टीम इंडिया


Last Updated:

IND vs NZ Sree Padmanabhaswamy Temple: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेलने से पहले भारतीय टीम ने केरल के विश्व प्रसिद्ध श्री पद्मनाभेश्वरी मंदिर के दर्शन किए. भारतीय प्लेयर्स केरल के पारंपरिक कपड़े मुंडू और मेलमुंडू पहने हुए थे.

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 से पहले श्री पद्मनाभस्वामी भगवान का आशीर्वाद लिया. केरल के पारंपरिक कपड़े मुंडू और मेलमुंडू पहने कैप्टन सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह को धार्मिक स्टाइल देखते ही बनता था.

कप्तान सूर्यकुमार यादव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकले तो फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए. सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, लेकिन सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जड़कर उन्होंने फैंस को खुश कर दिया. साथ में वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई भी दिखे.

अक्षर पटेल पर मैच से पहले सारी निगाहें होंगी क्योंकि उनकी फिटनेस सवालों के घेरे में है. टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वह एक अहम फैक्टर होंगे. अक्षर पटेल भी पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

homesports

मुंडू और पारंपरिक परिधान…भक्ति में लीन पद्मनाभ मंदिर पहुंची टीम इंडिया



Source link