सिंगरौली में ऑटो से टकराकर कार पलटी: चालक सुरक्षित, स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा – Singrauli News

सिंगरौली में ऑटो से टकराकर कार पलटी:  चालक सुरक्षित, स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा – Singrauli News




सिंगरौली जिले के नौगई इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खुटार चौकी क्षेत्र में रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एक ऑटो और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक उसमें बुरी तरह फंस गया था। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए चालक को कार से बाहर निकाला। लोगों की सूझबूझ और त्वरित मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। घायल चालक को प्राथमिक सहायता के बाद तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल 112 वाहन की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई है। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा खुटार चौकी प्रभारी शीतल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।



Source link