U19 World Cup: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, न्यूजीलैंड बाहर, ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान को किया जॉइन

U19 World Cup: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, न्यूजीलैंड बाहर, ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान को किया जॉइन


U19 World Cup England vs New Zealand: इंग्लैंड की टीम ने अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. उअसने सुपर-6 में न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई. शुक्रवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की जीत के हीरो मैनी लुम्सडेन रहे, जिन्होंने महज 17 रन देकर 5 विकेट निकाले. इंग्लैंड ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. फिलहाल भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल का अंतिम टिकट हासिल करने की दौड़ में हैं, दोनों टीमों के बीच 1 फरवरी को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है.

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान भी सेमीफाइनल में

इस ग्रुप से बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे खिताबी दौड़ से बाहर हैं. दूसरी ओर, ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया के साथ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 234 रन बनाए. सलामी जोड़ी के रूप में बेन डॉकिन्स ने जोसेफ मूर्स के साथ 12.3 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की. मूर्स 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद डॉकिंस ने बेन मेयस के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन जुटाते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: मुश्किल ही नहीं नामुमकिन! असंभव जैसा है टेस्ट क्रिकेट के इन 10 रिकॉर्ड्स का टूटना, बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल

169 रनों पर ही सिमटा न्यूजीलैंड

डॉकिंस 62 गेंदों में 5 चौकों के साथ 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद मेयस और कैलेब फाल्कनर ने मोर्चा संभाला. मेयस ने 70 गेंदों में 5 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली, जबकि फाल्कनर 3 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए. विपक्षी खेमे से मेसन क्लार्क और स्नेहित रेड्डी ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 38.5 ओवरों में महज 169 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 64 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी का बड़ा ऐलान, IND vs PAK मैच में ये दिग्गज होंगे अंपायर, देखें पूरी लिस्ट

लुम्सडेन की घातक गेंदबाजी

यहां से कैलम सैमसन ने स्नेहित रेड्डी के साथ 48 रन जोड़ते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया. रेड्डी 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सैमसन ने 14 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा जसकरण संधू ने 26 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड की तरफ से मैनी लुम्सडेन ने 6.5 ओवरों में महज 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. वहीं, सेबेस्टियन मॉर्गन ने 2 विकेट हासिल किए.



Source link