IPL चेयरमैन अरुण का भारत-पाक मैच विवाद पर दिया बयान, ICC करें नियमों का पालन

IPL चेयरमैन अरुण का भारत-पाक मैच विवाद पर दिया बयान, ICC करें नियमों का पालन


Last Updated:

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उठे विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. हमीरपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा रेफरी को बर्खास्त करने की मांग को आईसीसी को नियमों के तहत हल करना चाहिए.

Arun Dhumal
हमीरपुर: बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद उठे विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. हमीरपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा रेफरी को बर्खास्त करने की मांग को आईसीसी को नियमों के तहत हल करना चाहिए. धूमल ने जोर दिया कि चूंकि मैच समाप्त हो चुका है, इसलिए पीसीबी को इस मुद्दे को और नहीं उछालना चाहिए. फिर भी, अगर कोई गलती हुई है, तो आईसीसी निश्चित रूप से उचित कार्रवाई करेगी.

धूमल ने आईसीसी के महिला चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुषों के बराबर इनाम राशि देने के फैसले का स्वागत किया.उन्होंने कहा कि आईपीएल वुमेंस लीग पहले से ही महिला खिलाड़ियों को पुरुषों के समान इनाम राशि दे रही है. अब आईसीसी ने भी इस दिशा में कदम उठाया है. यह महिला क्रिकेट के लिए सकारात्मक बदलाव है.

ICC करे नियमों के तहत कार्रवाई
भारत-पाकिस्तान मैचों को लेकर चल रहे विवाद पर धूमल ने स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय सीरीज में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में नहीं खेलेंगी. हालांकि, आईसीसी के मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स में नियमों के तहत दोनों टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वीजा और अन्य मामलों में भारत सरकार का निर्णय अंतिम होता है, जिसका बीसीसीआई पूरी तरह सम्मान करता है. धूमल का यह बयान क्रिकेट और राजनीति के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश को दर्शाता है. भारत-पाक मैचों से जुड़े विवाद हमेशा चर्चा में रहते हैं, और इस मामले में आईसीसी की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

homecricket

IPL चेयरमैन अरुण का भारत-पाक मैच विवाद पर दिया बयान, ICC करें नियमों का पालन



Source link