बुरहानपुर के ऐतिहासिक असीरगढ़ किले के गेट नंबर 4 पर शनिवार को सात फीट का एक अजगर देखा गया। अजगर दिखने के बाद पर्यटकों को किले में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद नेपानगर के सर्प मित्र एरिक साइमन को बुलाया गया। साइमन ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। वन विभाग ने मौके पर पंचनामा भी बनाया। अजगर को बाद में सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। किले के सुरक्षा श्रमिक ने सबसे पहले गेट नंबर चार पर अजगर देखा था और वन विभाग की हसनपुरा टीम को इसकी जानकारी दी थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन रक्षक उत्तर हसनपुरा गोविंद महाजन, श्रेयांश सोलंकी और बीट गार्ड रघुराज सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। अजगर को हसनपुरा बीट के कक्ष क्रमांक 202 में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।
Source link