गुना की राधा कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने शुक्रवार शाम प्रेम प्रसंग से आहत होकर जहर खा लिया। युवक की प्रेमिका की शादी कहीं और तय की जा रही थी। वह लड़की के घर के बाहर पहुंचा और सलफास खा लिया। दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा मामला जानकारी के अनुसार राधा कॉलोनी निवासी अरुण रजक (20) पिता रामजीलाल रजक निजी काम करता था। उसका पिछले करीब तीन साल से एक युवती से अफेयर चल रहा था। युवती के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे और उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। फोन पर हुई बातचीत के बाद उठा कदम शुक्रवार को अरुण सुबह काम पर गया था। दिन में करीब 15 से 20 मिनट तक उसकी फोन पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान युवती ने बताया कि उसके घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह करा रहे हैं। यह सुनकर अरुण काफी परेशान हो गया। मामा से कहा- लड़की के घर जा रहा हूं अरुण के मामा करण रजक निवासी रशीद कॉलोनी ने बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान अरुण ने उनसे कहा कि वह लड़की के घर जा रहा है। इसके बाद वह युवती के घर पहुंचा। वहां क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। लड़की के परिजन नहीं थे शादी को राजी परिजनों के मुताबिक युवती के माता-पिता और तीनों भाई अरुण से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। आरोप है कि युवती के भाई अरुण को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके थे और उसे युवती से दूर रहने के लिए कहते थे। घर के बाहर खाया सलफास शुक्रवार शाम अरुण युवती के घर के बाहर पहुंचा और वहीं सलफास खा लिया। जहर खाने के बाद उसने अपने एक दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त मौके पर पहुंचा तो अरुण लड़की के घर के पास ही पड़ा हुआ था। वह उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचा और भर्ती कराया। उसी दोस्त ने परिवार को भी सूचना दी। इलाज के दौरान मौत जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अरुण का इलाज शुरू किया, लेकिन जहर की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम को ही जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने युवती के परिजनों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Source link