थाने के बाहर कॉन्स्टेबल को पीटा, सिर फोड़ा, VIDEO: शिवपुरी में कार का चालान काटने पर विवाद; लोगों ने थाना घेरा, चक्काजाम – Shivpuri News

थाने के बाहर कॉन्स्टेबल को पीटा, सिर फोड़ा, VIDEO:  शिवपुरी में कार का चालान काटने पर विवाद; लोगों ने थाना घेरा, चक्काजाम – Shivpuri News




शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम वाहन जांच के दौरान विवाद के बाद चेकिंग ड्यूटी पर तैनात आरक्षक अवधेश शर्मा पर हमला हो गया। मारपीट में आरक्षक के सिर में चोट आई। घटना के बाद मारपीट में शामिल लोगों के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा और चक्काजाम किया। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम रन्नौद थाना के बाहर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान मनोज जाटव अपनी कार से कुछ महिला-पुरुषों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। चालान काटे जाने पर शुरू हुआ विवाद
चालान काटे जाने पर मनोज जाटव का साला निलेश जाटव बाइक से मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करने लगा। विरोध के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर पर वार किए गए। तस्वीरें देखिए परिवार बोला- आरक्षक ने पहले मारपीट की
घटना का करीब 9 सेकंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला और पुरुष आरक्षक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जाटव परिवार ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने पहले मारपीट की, जिसमें उनकी एक महिला और एक मासूम बच्चा भी घायल हुआ। पुलिस ने कहा- मामले में हो रही जांच
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



Source link