मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शिशु वार्ड के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला अपने नवजात बच्चे को एक हाथ से पकड़े हुए है और दूसरे हाथ से अस्पताल के फर्श पर पोछा लगा रही है. अस्पताल की एक सफाईकर्मी ने महिला को पोछा लगाने पर मजबूर किया. दरअसल महिला के परिजन के बीमार बच्चे ने फर्श पर पेशाब कर दी थी, जिससे सफाईकर्मी आगबबूला हो गई और फिर वह परिजनों से ही पोछा लगवाने लगी.