फिरकी की फेर में फंसे कंगारू: 7 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज

फिरकी की फेर में फंसे कंगारू: 7 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज


Last Updated:

Pakistan wins t20 series against australia after 2018: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है. सीरीज के दूसरे टी290 मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. लाहौर में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 199 रन का लक्ष्य दिया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम 15.4 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान ने सात साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया. दूसरे टी20 मैच में मेजबान पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 2018 के बाद पहली टी20 सीरीज जीत है. पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान सलमान आगा और उस्मान खान ने अर्धशतक जड़े वहीं स्पिनर अबरार अहमद और शादाब खान ने तीन तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया.

पाकिस्तान की ओर से रखे गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 15.4 ओवर में 108 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 27 रन बनाए. कप्तान मिचेल मार्श 18 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और शादाब खान ने जहां तीन तीन विकेट चटकाए वहीं उस्मान तारिक ने दो विकेट लिए जबकि सैम अयूब और मोहम्मद नवाज ने एक एक विकेट लिया.

पाकिस्तान ने सात साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है.

पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 198 रन बनाए
इससे पहले, पाकिस्तान ने कप्तान सलमान आगा की तूफानी पारी और विकेटकीपर उस्मान खान के अर्धशतक के दम पर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. 20 ओवर में पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 198 रन बनाए जो इस फॉर्मेट में टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. अपने घर पर खेल रही टीम ने दूसरे मुकाबले में टॉस जीता और फिर रनों का अंबार लगा दिया. दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला विकेट गंवाने के बाद कप्तान सलमान आगा ने आकर ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मैच का नक्शा बदल दिया. उन्होंने महज 40 बॉल पर 4 छक्के और 8 चौके की मदद से 76 रन की पारी खेल डाली.

आखिर में विकेटकीपर उस्मान खान और शादाब खान की पारी ने टीम के लिए ऐसा कमाल किया जो इससे पहले कोई टीम नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में उस्मान ने 36 बॉल पर 4 चौके और 2 छक्का की मदद से 53 रन की पारी खेली. वहीं शादाब खान ने 28 बॉल पर 28 रन बनाकर टीम को 198 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले पाकिसतान ने 2018 में पाकिस्तान 7 विकेट पर 194 रन बनाए थे.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

फिरकी की फेर में फंसे कंगारू: 7 साल बाद पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया से जीती सीरीज



Source link