‘महापौर देखिए…आपके निगम अधिकारी पैसा लेकर जाते हैं’: भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अफसर; सामने खड़े होकर व्यापारी ने VIDEO बनाया – Bhopal News

‘महापौर देखिए…आपके निगम अधिकारी पैसा लेकर जाते हैं’:  भोपाल में अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे अफसर; सामने खड़े होकर व्यापारी ने VIDEO बनाया – Bhopal News


‘महापौर साहब देखिए… बुधवारा चौराहे पर दुकानें लग रही हैं। यदि पैसे लेकर जाते होंगे तो दुकानें लगेंगी? पैसे नहीं देंगे तो दुकानें नहीं लगाने देते?

.

भोपाल के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच निगम के 3 अफसरों के सामने ही रुपए लेन-देन करने का यह वीडियो एक व्यापारी ने बना लिया। 39 सेकंड के इस वीडियो में व्यापारी की अफसरों से तीखी बहस भी हो रही है। वह कार्रवाई से नाराज था।

बता दें कि शुक्रवार को बुधवारा इलाके में निगम के 3 अतिक्रमण अधिकारी- शैलेंद्र सिंह भदौरिया, महेश गौहर और अरविंद चौधरी अमले के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। तभी दुकानें हटाने से नाराज एक दुकानदार ने वीडियो बनाया, जो शनिवार को सामने आया।

इसे लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा कि भोपाल में अतिक्रमण माफिया सक्रिय हैं। जिनसे निगम के जिम्मेदारों की सांठ-गांठ है। उनके कहने पर ही अतिक्रमण लगता है। इसे लेकर कई बार निगम परिषद की बैठकों में भी मुद्दा उठा चुके हैं।

महापौर के सामने निगम अधिकारियों पर लगे आरो।

ये पहुंचे थे कार्रवाई करने अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया के पास दक्षिण-पश्चिम और नरेला विधानसभा का प्रभार है। महेश गौहर उत्तर विधानसभा, जोन-1 और 20 का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं, अरविंद चौधरी, भदौरिया के सहयोगी हैं।

16 जनवरी को भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कलेक्टोरेट में बैठक ली थी। उन्होंने पुराने शहर के बाजारों के अतिक्रमण पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद 21 जनवरी को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने मिलकर लगातार 3 दिन तक बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 16 ट्रक सामान जब्त किया था।

इसके बाद भी कार्रवाई हो रही है। शुक्रवार को भी अमला बुधवारा पहुंचा था। इसी कार्रवाई के बीच अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली को लेकर यह वीडियो सामने आया।

काली टीशर्ट में महेश गौहर, वाइट स्वेटर में शैलेंद्र सिंह भदौरिया और सबसे आखिरी नीली जैकेट में अरविंद चौधरी।

काली टीशर्ट में महेश गौहर, वाइट स्वेटर में शैलेंद्र सिंह भदौरिया और सबसे आखिरी नीली जैकेट में अरविंद चौधरी।

पढ़िए…वीडियो में किसने क्या कहा

  • व्यापारी- तुम लोग पैसे लेकर जाते हो, यहां से…
  • अरविंद चौधरी- एक भी कर्मचारी को आदेशित करने की जरूरत नहीं है, समझ गए
  • महेश गौहर- अरविंद को समझाते हुए…अरे छोड़ों यार
  • व्यापारी- यहां से वहां तक दुकानें लगी हैं। निगम वाले पैसे लेकर जाते हैं। ध्यान रखना भैया।
  • निगम अधिकारी- कोई जवाब नहीं देते
  • व्यापारी- महापौर साहब देखिए बुधवारा चौराहे पर दुकानें लग रही हैं। यदि पैसे लेकर जाते होंगे तो दुकानें लगेंगी? यदि पैसे नहीं देंगे तो दुकानें नहीं लगाने देते हैं।(39 सेकंड के वीडियो में व्यापारी रुपए लेन-देने की बात बार-बार दोहराता है, जबकि निगम अधिकारी पास में खड़े होकर सुनते रहते हैं)

अतिक्रमण अधिकारी बोले-झूठी शिकायतें करता है इस मामले में अतिक्रमण अधिकारी महेश गौहर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। झूठी शिकायतें भी करता है। कल कार्रवाई में वह बाधा बन रहा था। नेता बन रहा था। उसका काम ही यही है। जब भी कार्रवाई करने जाओं तो वह नेतागिरी करता है। अमले के साथ बदतमीजी करता है।

व्यापारी ने कहा- दुकानें लगाने के यहां पैसे लगते है।

व्यापारी ने कहा- दुकानें लगाने के यहां पैसे लगते है।

महापौर बोल चुकीं-अतिक्रमण में सीधे-सच्चे लोग पकड़े जाते हैं, बड़े बच निकलते हैं… 6 महीने पहले हुई निगम परिषद की बैठक में महापौर मालती राय अतिक्रमण को लेकर बड़ी बात कह चुकी है। उन्होंने कहा था कि जब भी अतिक्रमण की कार्रवाई होती है, तो सीधे-सीधे सच्चे पकड़े जाते हैं। बड़े-बड़े बच निकलते हैं। एक सच यह भी है कि अतिक्रमण अमले में सालों से कर्मचारी एक ही जगह जमे हैं। उन्होंने तत्कालीन कमिश्नर हरेंद्र नारायण से कहा था कि आप इन कर्मचारियों को बदलें।

महापौर ने कहा था कि शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या बनती जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अतिक्रमण की कार्रवाई सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। अतिक्रमणकारी इसके बाद ही शहर की सड़कों पर आ जाते हैं। इसके चलते अब दो पालियों में कार्रवाई करें। एक पाली सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और दूसरी शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रहे। जो भी पकड़ा जाए उसका आधार भी चेक किया जाएगा। जो जहां रहता है वहीं कारोबार करें यह भी सुनिश्चित किया जाए।

हालांकि, अधिकारी-कर्मचारियों को बदलने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर टिके हुए हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

सांसद की मीटिंग के बाद भोपाल में अतिक्रमण पर एक्शन

भोपाल सांसद आलोक शर्मा की मीटिंग के बाद अतिक्रमण पर एक्शन हुआ। नगर निगम की टीमें 6 घंटे तक पुराने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती रही। इस दौरान 9 ट्रक सामान जब्त किया गया। वहीं, अमले की व्यापारियों से नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, एसीपी से लेकर निगम के अफसर भी मौजूद रहे। पढ़े पूरी खबर



Source link