महेंद्र सागर तालाब की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल बनेगी: कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश, 8.5 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार – Tikamgarh News

महेंद्र सागर तालाब की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल बनेगी:  कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए निर्देश, 8.5 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार – Tikamgarh News




टीकमगढ़ के प्राचीन महेंद्र सागर तालाब की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और बंधान के मरम्मत कार्य को लेकर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को तत्काल मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रोत्रिय ने तालाब किनारे ताल कोठी के पास की टूटी दीवार और गेट को बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से को पुनः लगवाने, रेलिंग और बाउंड्रीवॉल के खंभों में लाइट लगाने तथा रंग-रोगन करवाने की बात भी कही। सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों पर काम कल से ही शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने जानकारी दी कि तालाब के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 8.5 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। इस परियोजना के लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाकर अर्बन चैलेंज फंड के तहत राशि की मांग की गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और राशि स्वीकृत होते ही महेंद्र सागर तालाब का समग्र विकास कार्य शुरू कराया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि लगभग एक साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष सहित टीम ने तालाब का भ्रमण किया था। इसके बाद दिल्ली की एक टीम ने महेंद्र सागर तालाब और ताल कोठी के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की थी।



Source link